सामान्य ज्ञान क्विज
सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
1. अहमदाबाद में साबरमती आश्रम किसने स्थापित किया था?
(अ) सुभाष चंद्र बोस
(ब) मोहनदास गांधी
(स) जवाहर लाल नेहरू
(द) सरोजिनी नायडू
2. आर्थिक तौर पर, 19वीं शताब्दी में भारत पर अंग्रेजी शासन का एक परिणाम था-
(अ) भारतीय हस्त-शिल्पों के निर्यात में वृद्धि
(ब) भारतीयों के स्वामित्व वाले कारखानों की संख्या में वृद्धि
(स) भारतीय कृषि का वाणिज्यीकरण
(द) नगरीय जनसंख्या में तीव्र वृद्धि
3. क्रिकेट माई स्टाइल, स्ट्रेट फ्रॉम द हार्ट, बाय गॉड्स डिक्री और वी, द सिख पुस्तकें किसने लिखी हैं?
(अ) सुनील गावस्कर
(ब) मोहिंदर अमरनाथ
(स) कपिल देव
(द) वीवीएस लक्ष्मण
4. उच्च बचत वाली अर्थव्यवस्था होते हुए भी किस कारण पूँजी निर्माण महत्वपूर्ण उत्पादन वृद्धि में परिणामित नहीं हो पाता है?
(अ) कमजोर प्रशासन तंत्र
(ब) निरक्षरता
(स) उच्च जनसंख्या घनत्व
(द) उच्च पूँजी - उत्पाद अनुपात
5. निम्न में से किन ग्रंथों में प्राचीन भारत के सोलह महाजनपदों (षोड़श महा-जनपद) की सूची मिलती है? नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:
(i) अर्थशास्त्र
(ii) अंगुत्तर निकाय
(iii) दीघ निकाय
(iv) भगवती सूत्र
कूट :
(अ) (i) और (ii)
(ब) (ii) और (iv)
(स) (i), (ii) और (iii)
(द) (ii), (iii) और (iv)
6. सूर्य के प्रकाश की सहायता से शरीर में किस विटामिन का निर्माण होता है?
(अ) विटामिन ए
(ब) विटामिन बी
(स) विटामिन सी
(द) विटामिन डी
7. पृथ्वी के केन्द्र से चंद्रमा के केंद्र तक की दूरी को क्या कहा जाता है?
(अ) चंद्रमा की कक्षीय लंबाई
(ब) पृथ्वी की कक्षीय लंबाई
(स) चंद्रमा की कक्षीय त्रिज्या
(द) पृथ्वी की कक्षीय त्रिज्या
8. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. पहली लोकसभा में विपक्ष में सबसे बड़ा राजनीतिक दल स्वतंत्र पार्टी था।
2. लोकसभा में 'नेता-प्रतिपक्ष' को सर्वप्रथम 1969 में मान्यता दी गई थी।
3. लोकसभा में यदि किसी दल के न्यूनतम 75 सदस्य न हों तो उसके नेता को नेता-प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता नहीं मिल सकती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं?
(अ) केवल 1 और 3
(ब) केवल 2
(स) केवल 2 और 3
(द) 1, 2 और 3
9. मेड्रिड ............................. की राजधानी है।
(अ) फिलीपिंस
(ब) मालदीव
(स) स्पेन
(द) यूनाईटेड किंगडम
10. सन् 1930 में वीर विक्रम किशोर की ओर से झील के बीचोंबीच निर्मित नीर महल किस राज्य में है?
(अ) सिक्किम
(ब) उत्तराखंड
(स) त्रिपुरा
(द) उत्तर प्रदेश
11. भारत की संसद के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसी संसदीय समिति इसकी संवीक्षा करती है और सदन को सूचित करती है कि जो विनियम, नियम, उप-नियम, उप-विधि, आदि बनाने की शक्तियाँ संविधान द्वारा प्रदत्त हैं या सदन द्वारा प्रत्यायोजित हैं उनका कार्यपालिका द्वारा इन प्रत्यायोजनों (डेलिगेशन) की परिधि के भीतर उचित प्रयोग हो रहा है?
(अ) सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति
(ब) अधीनस्थ विधान संबंधी समिति
(स) नियम समिति
(द) कार्य सलाहकार (बिजनेस एडवाइजरी) समिति
12. रघुवीर चौधरी को किस भाषा क्षेत्र में काम करने के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला था?
(अ) गुजराती
(ब) मराठी
(स) हिंदी
(द) तेलगु
13. लॉर्ड वेलेजली द्वारा लागू की गई सहायक संधि व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा कथन लागू नहीं होता?
(अ) दूसरों के खर्च पर एक बड़ी सेना बनाए रखना
(ब) भारत को नेपोलियन के खतरे से सुरक्षित रखना
(स) कंपनी के लिए एक नियत आय का प्रबंध करना
(द) भारतीय रियासतों के ऊपर ब्रिटिश सर्वोच्चता स्थापित करना
14. विश्व के दो प्रमुख जलप्रपात स्टैनले और लिविंगस्टोन किस नदी पर स्थित हैं?
(अ) कांगो नदी
(ब) नील नदी
(स) टेम्स
(द) मिसीसिपी
15. मरुस्थल क्षेत्रों में जल ह्रास को रोकने के लिए निम्नलिखित में से कौनसा/से पर्ण रूपांतरण होता है/होते हैं?
1. कठोर एवं मोमी पर्ण
2. लघु पर्ण
3. पर्ण की जगह काँटे
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
(अ) केवल 2 और 3
(ब) केवल 2
(स) केवल 3
(द) 1, 2 और 3
उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 144
1. (ब), 2. (स), 3. (स), 4. (द), 5. (द), 6. (द), 7. (स), 8. (ब), 9. (स), 10. (स), 11. (ब), 12. (अ), 13. (स), 14. (अ), 15. (द)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें