विश्व हाथ धुलाई दिवस
Global Handwashing Day
आज का दिन : 15 अक्टूबर 2020
- 15 अक्टूबर, 2008 को पहला विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। ग्लोबल हैंड वाशिंग डे मनाने की शुरुआत ग्लोबल हैंडवाशिंग पार्टनरशिप की ओर से की गई।
- इसी दिवस के समान विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से प्रतिवर्ष 5 मई को हाथ स्वच्छता दिवस यानी हैंड हाइजीन डे मनाया जाता है।
- साबुन से हाथ दोनों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से शुरू हुई इस मुहिम में शुरुआत में 70 से अधिक देशों के लगभग 120 मिलियन बच्चे जुड़े।
- वर्तमान में दुनिया के 120 से अधिक देशों के 250 मिलियन से अधिक लोग इस दिवस को मना रहे हैं।
- कोरोना काल में विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हाथ दोनों के प्रति ही सर्वाधिक ध्यान केंद्रित किया है। महामारी के हर दौर में बार-बार हाथ धोने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यानी 2008 में शुरू हुआ अभियान आज बहुत महत्वपूर्ण और उपयोगी बन गया है।
- ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाने के पीछे मान्यता रही है कि हाथों को स्वच्छ रखने से डायरिया, आंख और त्वचा संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है।
- संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की ओर से ग्लोबल हैंड वाशिंग डे-2020 पर स्टोरी राइटिंग कॉम्पीटिशन का आयोजन किया गया।
हाथों की स्वच्छता के बारे में महत्वपूर्ण बातें
हाथों को कम से कम 20 सैकंड तक धोना आवश्यक है। हमें निम्न कार्यों को करने के बाद हाथ आवश्यक रूप से साफ करने चाहिएं-- छींकने, नाक साफ करने या खांसने के बाद
- सार्वजनिक स्थानों या सार्वजनिक परिवहन के साधनों में यात्रा के बाद
- घर के बाहर कहीं भी कुछ छूने या रुपए-पैसे को छूने के बाद।
- अस्वस्थ व्यक्ति की देखभाल से पहले और बाद में।
- कुछ खाने खाने या भोजन से पूर्व।
- शौचालय का उपयोग करने के बाद।
- कूड़ा-कचरा उठाने के बाद।
- पशुओं व पालतु जानवरों को छूने के बाद।
- बच्चों की नेपीज बदलने व उन्हें शौच आदि में सहायता करने के बाद।
- तब जब आपके हाथ गंदे दिख रहे हों।
तो साथियो, कोरोना काल ही नहीं इसके बाद भी हमें अपने हाथ साफ-स्वच्छ रखने के लिए इन्हें समय-समय पर साबुन से धोते रहनी की आदत बनानी चाहिए। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छी आदत साबित होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें