वन्य जीव सप्ताह
Wildlife Week
यह सप्ताह : अक्टूबर का प्रथम सप्ताह
- देश में प्रतिवर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह को वन्य जीव सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।
- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से 2 से 8 अक्टूबर तक वन्य जीव सप्ताह मनाया जाता है। कुछ संस्थाएं 1 से 7 अक्टूबर तक वन्य जीव सप्ताह मनाती हैं।
- वन्य जीवों के संरक्षण के लिए आमजन में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से यह सप्ताह 1956 से मनाया जा रहा है।
- भारतीय वन्य जीव बोर्ड की ओर से यह सप्ताह मनाया जाता है। वर्ष 1955 की 7 जुलाई को प्रथम वन्य प्राणी दिवस मनाया गया था। इसके बाद 1956 से वन्य जीव सप्ताह मनाना शुरू किया गया।
- संयुक्त राष्ट्र की ओर से विश्व स्तर पर 'विश्व वन्य जीव दिवस' प्रतिवर्ष 3 मार्च को मनाया जाता है।
- वन्य जीव सप्ताह के दौरान केंद्र व राज्य सरकारों, पर्यावरणविदों, वन्य कार्यकर्ताओं, शिक्षकों आदि द्वारा लोगों में वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता में तेजी लाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।
- वन और वन्यजीवों को संविधान की समवर्ती सूची में रखा गया है। केन्द्रीय वन मंत्रालय जीव संरक्षण संबंधी नीतियां बनाता हैं तथा इन नीतियों की क्रियान्विति राज्यों के वन विभागों की होती है।
- वन्य जीवों को विलुप्त होने से रोकने के लिए सर्वप्रथम 1872 में वाइल्ड एलीफेंट प्रिजर्वेशन एक्ट पारित हुआ था।
- वर्ष 1927 में भारतीय वन अधिनियम अस्तित्व में आया, जिसके प्रावधानों के अनुसार वन्य जीवों के शिकार एवं वनों की अवैध कटाई को दण्डनीय अपराध घोषित किया गया। सन् 1956 में पुन: भारतीय वन अधिनियम पारित किया गया।
- सन् 1972 में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम पारित किया गया। इस अधिनियम के तहत विलुप्त होते वन्य जीवों तथा अन्य लुप्त प्राय: प्राणियों के संरक्षण का प्रावधान है।
- वन्य जीवों के संरक्षण के लिए भारत के संविधान में 42वें संशोधन (1976) अधिनियम के द्वारा दो नए अनुच्छेद 48-ढ्ढ व 51 को जोड़कर वन्य जीवों से संबंधित विषय के समवर्ती सूची में शामिल किया गया।
- सन् 1982 में केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अधीन एक स्वशासी संस्थान 'भारतीय वन्यजीव संस्थान' की स्थापना की गई।
- सन् 1983 में वन्यजीवों की चिंतनीय स्थिति में सुधार एवं वन्य जीवों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव योजना प्रारंभ की गई।
- इसके साथ ही वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो वन्य जीव संबंधी अपराधों को रोकने का कार्य करता है। यह केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
- वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसके क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता, मुंबई, चेन्नई और जबलपुर में स्थित हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें