विश्व खाद्य दिवस
world food day
आज का दिन : 16 अक्टूबर, 2020
- संयुक्त राष्ट्र ने 16 अक्टूबर, 1945 को रोम (इटली) में 'खाद्य एवं कृषि संगठन' की स्थापना की थी।
- सन् 1980 से प्रतिवर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जा रहा है।
- विश्व खाद्य दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में पूरे विश्व के कुपोषित लोगों की स्थिति और परिस्थिति के बारे में जगरुकता उत्पन्न करना है।
- संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी 'विश्व खाद्य कार्यक्रम' भुखमरी मिटाने और लोगों को खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने में जुटी है। वर्ष 2020 का शांति का नोबेल पुरस्कार विश्व खाद्य कार्यक्रम को देने की घोषणा की गई है। वर्ष 2019 में विश्व खाद्य कार्यक्रम को 88 देशों में लगभग 100 मिलियन लोगों को खाद्य सुरक्षा देने के लिए शांति का नोबेल देने की घोषणा की गई है।
- खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना को वर्ष 2020 में 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 अक्टूबर को 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगे। भारत के साथ इस संगठन के संबंधों को चिह्नित करने के लिए यह सिक्का जारी किया जाएगा।
- कोरोना काल में दुनिया के सामने भुखमरी की समस्या को और भी विकराल कर दिया है। ऐसे दौर में इस संगठन की महत्ता और बढ़ जाती है।
- तेजी से बढ़ती जनसंख्या में भुखमरी से जूझ रहे लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है, इसी के मद्देनजर यह दिवस मनाया जाता है ताकि आने वाले समय में लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
- संयुक्त राष्ट्र का खाद्य एवं कृषि संगठन वर्ष 2030 तक 'जीरो हंगर वर्ल्ड की दिशा में कार्यरत है। ताकि सन् 2030 तक दुनिया से भुखमरी का नामोनिशान मिटाया जा सके।
- खाद्य एवं कृषि संगठन की ओर एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष में करीब एक अरब 30 करोड़ टन अनाज बर्बाद होता है। आम लोगों को भी चाहिए कि वे भोजन को व्यर्थ न जाने दें।
- वेदों में अन्न को साक्षात ईश्वर मानते हुए 'अन्नम् वै ब्रह्म' लिखा गया है। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह भोजन को व्यर्थ न जाए। कहावत भी प्रचलित है कि इतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में।
- भारत में 'राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013' लागू है। इसे 10 सितम्बर, 2013 को अधिसूचित किया गया था। इसका उद्देश्य लोगों को वहनीय मूल्यों पर अच्छी गुणवत्ता के खाद्यान्न की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध कराते हुए उन्हें खाद्य और पौषणिक सुरक्षा प्रदान करना है।
*विश्व खाद्य दिवस-2020 का विषय/थीम*
Grow, Nourish, Sustain. Together.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें