बुधवार, 21 अक्टूबर 2020

21 अक्टूबर 2020 : पुलिस स्मृति दिवस

पुलिस स्मृति दिवस

Police Commemoration Day

आज का दिन : 21 अक्टूबर 2020


  • वर्ष 1959 में 21 अक्टूबर को भारत-तिब्बत सीमा की सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों ने चीनी फौज के एक बहुत बड़े दस्ते से सीमा की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दे दिया। इसी बलिदान की स्मृति को चिरस्थायी रखने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इसे पुलिस दिवस भी कहा जाता है। वर्तमान में भी चीन से तनातनी चल रही है। लेकिन हमारे वीर जवान उसके हर मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं।
  • केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक कंपनी को भारत - तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिए लद्दाख में 'हाट-स्प्रिंग' में तैनात किया गया था। जब बल के 21 जवानों का गश्ती दल 'हाट-स्प्रिंग' में गश्त कर रहा था। तभी चीनी फौज के एक बहुत बड़े दस्ते ने इस गश्ती टुकड़ी पर घात लगाकर आक्रमण कर दिया। तब बल के मात्र 21 जवानों ने चीनी आक्रमणकारियों का डटकर मुकाबला किया। मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ते हुए 10 शूरवीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया।
  • सीआरपीएफ के इन्हीं बहादुर जवानों के बलिदान को देश के सभी केन्द्रीय पुलिस संगठनों व सभी राज्यों की सिविल पुलिस द्वारा 'पुलिस स्मृति दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
  • पुलिस स्मृति दिवस पर देशभर के सुरक्षा बलों यथा पुलिस, सीआरपीएफ आदि के द्वारा परेड सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

 

जय हिन्द

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें