सामान्य ज्ञान क्विज
सामान्य ज्ञान क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
1. निम्नलिखित में से किस राज्य में वर्ष 2011 की जनगणना में सबसे कम जनसंख्या घनत्व दर्ज किया गया?
(अ) मिजोरम
(ब) अरुणाचल प्रदेश
(स) सिक्किम
(द) नागालैंड
2. निम्नलिखित में से कौनसा एक भारत में नीली क्रान्ति से संबंधित है?
(अ) पुष्पकृषि
(ब) रेशम-उत्पादन
(स) मत्स्यपालन
(द) बागवानी
3. आलू है, एक
(अ) मूल
(ब) फल
(स) कन्द
(द) शल्ककन्द
4. कौनसी गैस 'नोबल गैस' कहलाती है?
(अ) हाइड्रोजन
(ब) ऑक्सीजन
(स) हीलियम
(द) कार्बन डाइऑक्साइड
5. साधारण बैरोमीटर में कौनसा/से द्रव प्रयोग होता है/होते हैं?
(अ) जल
(ब) पारा
(स) ऐल्कोहल
(द) उपर्युक्त सभी
6. स्टार्च है, एक
(अ) मोनोसैकेराइड
(ब) डाइसैकेराइड
(स) पॉलीसैकेराइड
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
7. निम्नलिखित में से कौनसा एक जीवाश्म ईंधन नहीं है?
(अ) कोयला
(ब) पेट्रोलियम
(स) प्राकृतिक गैस
(द) यूरेनियम
8. प्रथम पोषक स्तर के अन्तर्गत आते हैं-
(अ) शाकाहारी जंतु
(ब) मांसाहारी जंतु
(स) सर्वभक्षी जंतु
(द) हरित पादप
9. निम्नलिखित में से कौनसी संस्था पर्यावरण से संबंधित नहीं है?
(अ) विज्ञान और पर्यावरण केन्द्र
(ब) भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण संस्थान
(स) भारतीय वन्यजीव संस्थान
(द) भारतीय सर्वेक्षण विभाग
10. इनमें से किस पर्यावरणविद् को 'जल पुरुष' के नाम से जाना जाता है?
(अ) सुंदरलाल बहुगुणा
(ब) राजेन्द्र सिंह
(स) बी. वेंकटेश्वरलू
(द) सलीम अली
11. निम्नलिखित में से कौनसा ब्रिक्स देशों में से एक नहीं है?
(अ) ब्राजील
(ब) रूस
(स) दक्षिण अफ्रीका
(द) कनाडा
12. भारत में किस राष्ट्रीय नेता की स्मृति में उनकी जयंती पर 'राष्ट्रीय एकता दिवस' मनाया जाता है?
(अ) डॉ. राम मनोहर लोहिया
(ब) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
(स) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(द) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
13. निम्नलिखित में से कौनसा एक देश जी-8 का सदस्य नहीं है?
(अ) रूस
(ब) ब्रिटेन
(स) स्पेन
(द) कनाडा
14. कम्प्यूटर में फैलने वाला वायरस है-
(अ) हार्डवेयर
(ब) कम्प्यूटर प्रोग्राम
(स) ऐन्ट
(द) सिस्टम सॉफ्टवेयर
15. 1024 किलोबाइट बराबर होता है-
(अ) 1 मेगाबाइट
(ब) 1 गीगाबाइट
(स) 10 किलोबाइट
(द) 1024 बाइट
उत्तर - सामान्य ज्ञान क्विज : 152
1. (ब), 2. (स), 3. (स), 4. (स), 5. (ब), 6. (स), 7. (द), 8. (द), 9. (द), 10. (ब), 11. (द), 12. (स), 13. (स), 14. (ब), 15. (अ)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें