केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस
(Central Excise Day)
आज का दिन : 24 फरवरी 2021
- केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) की ओर से प्रतिवर्ष 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है।
- 24 फरवरी, 1944 को केन्द्रीय उत्पाद शुल्क तथा नमक कानून बनाया गया था। इसी उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है।
- वर्तमान में केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) कर दिया गया है।
- केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस को मनाने का उद्देश्य आमजन को उत्पाद शुल्क और सेवा शुल्क का महत्व बताना है।
- वर्तमान यानी सन् 2021 में एम. अजीत कुमार केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड के चेयरमैन हैं। एम. अजीत कुमार 1984 बैच के भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी हैं।
- केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अधीन है। बोर्ड का देश में कर प्रणाली में सुधार महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
- केन्द्रीय उत्पाद शुल्क एक अप्रत्यक्ष कर है, जो कारखानों में निर्मित सभी प्रकार के उत्पादों पर लगता है।
- सन् 1994 से विभिन्न प्रकार की सेवाओं को भी उत्पाद शुल्क की श्रेणी में रखा गया है।
- अंग्रेजी राज में 1855 में ही उत्पाद शुल्क विभाग की स्थापना हो गई थी।
- केन्द्र सरकार ने अप्रत्यक्ष करों को लेकर 1 जुलाई, 2017 से वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) लागू किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें