बुधवार, 3 मार्च 2021

3 मार्च 2021 : विश्व वन्यजीव दिवस

विश्व वन्यजीव दिवस

(World Wildlife Day)

आज का दिन : 3 मार्च 2021



world-wildlife-day
World Wildlife Day-2021 Theme : Forests and Livelihoods: Sustaining People and Planet


  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर, 2013 को अपने 68वें अधिवेशन में विश्व वन्यजीव दिवस मनाने के लिए 3 मार्च का दिन चुना था। तब से प्रतिवर्ष 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जा रहा है।
  • विश्व वन्यजीव दिवस मनाने का उद्देश्य वन्यजीवों के प्रति लोगों में जागरुकता उत्पन्न करने के साथ उनके संरक्षण को बढ़ावा देना है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 मार्च का दिन इसलिए चुना क्योंकि इसी दिन सन् 2013 में वन्यजीवों एवं वनस्पतियों की संकटापन्न प्रजातियों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर आयोजित सम्मेलन में थाईलैंड ने यह प्रस्ताव रखा था। बैंकॉक में आयोजित कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (कोप) की 16वीं बैठक में थाईलैंड ने 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाने संबंधी एक प्रस्ताव रखा था।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वन्यजीवों एवं वनस्पतियों की संकटापन्न प्रजातियों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार (Convention on International Trade in Endangered Species of Wild Fauna and Flora-CITES) सचिवालय से विश्व वन्य जीव दिवस को क्रियान्वित करने का आग्रह किया था।
  • भारत में प्रतिवर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह को वन्य जीव सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।
  • देश में सन् 1982 में भारतीय वन्यजीव संस्थान की स्थापना 1982 में की गई। यह संस्थान केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के अधीन एक स्वशासी संस्थान है। इस संस्थान को वन्यजीव संरक्षण क्षेत्र के प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान के रूप में मान्यता दी गई है।
  • आज ही विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है।


*विश्व वन्यजीव दिवस-2021 का विषय/थीम*

Forests and Livelihoods: Sustaining People and Planet

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें