रविवार, 28 मार्च 2021

सामान्य हिन्दी क्विज-35

सामान्य हिन्दी क्विज

सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. 'मोर' के लिए पर्यायवाची शब्द नहीं है-
(अ) शिखी
(ब) कनक
(स) नीलकण्ठ
(द) ध्वजी
2. नीचे दिए गए विकल्पों में से एक शब्द 'घर' का पर्यायवाची नहीं है, उसे चयनित कीजिए-
(अ) भुवन
(ब) भवन
(स) निकेतन
(द) सदन
3. 'वसंत' के चार पर्याय दिये गये हैं। इनमें त्रुटिपूर्ण कौन है?
(अ) कुसुमाकर
(ब) कांतार
(स) ऋतुपति
(द) मधुमास
4. पर्यायवाची की दृष्टि से एक वर्ग शुद्ध है-
(अ) सिंह, पंचानन, नाहर, मृगरि
(ब) सूर्य, रवि, दिनकर, तरणी
(स) अग्नि, पावक, अनल, पिशुन
(द) महेश, रमेश, भूतेश, सतीश
5. 'कभी नाव गाड़ी पर कभी गाड़ी नाव पर' लोकोक्ति का सही आशय है-
(अ) एक-से स्वभाव वाले होना
(ब) एक-दूसरे की सहायता करना
(स) संघर्ष होना
(द) भलाई करना
6. 'खेत रहना' मुहावरे का अर्थ है-
(अ) जमीन खरीदना
(ब) जमीन बिक जाना
(स) युद्ध में शहीद होना
(द) कानूनी विवाद से जमीन का बच जाना
7. किसी वस्तु का आवश्यकता से कम होना के लिए सही मुहावरा है-
(अ) ऊँट के मुँह में जीरा
(ब) अँगुली चाटना
(स) ओस के चाटे प्यास न बुझना
(द) एक अनार सौ बीमार
8. निम्नलिखित में से तत्सम शब्द है-
(अ) नरक
(ब) तीर्थ
(स) गरम
(द) नरम
9. निम्नलिखित तत्सम-तद्भव शब्दों के युग्म में से कौन युग्म त्रुटिपूर्ण है?
(अ) घृत - घी
(ब) उट्र - ऊँट
(स) तिक्त - तीता
(द) त्वरित - तुरत
10. 'मक्षिका' किसका तत्सम शब्द है?
(अ) मक्खी
(ब) मछली
(स) मिट्टी
(द) मच्छर
11. शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए-
(अ) मृत्युन्जय
(ब) मृत्युंजय
(स) मृत्यूंजय
(द) म्रित्यन्जय
12. निम्नलिखित शब्दों में से एक शब्द शुद्ध है-
(अ) उपरोक्ता
(ब) महात्म
(स) उज्ज्वल
(द) कवियित्री
13. विसर्ग से बना शब्द कौनसा है?
(अ) नि:स्पृह
(ब) अध!
(स) थोड़ा-सा
(द) द्विवत्व
14. कौनसी ध्वनि अल्पप्राण है?
(अ) ध
(ब) त
(स) थ
(द) ख
15. निम्न में से कौनसा विराम चिन्ह का प्रकार नहीं है?
(अ) लाघव
(ब) निर्देशक
(स) उपदेशक
(द) विवरण

उत्तर - सामान्य हिन्दी क्विज-35

1. (ब), 2. (अ), 3. (ब), 4. (अ), 5. (ब), 6. (स), 7. (अ), 8. (ब), 9. (ब), 10. (अ), 11. (ब), 12. (स), 13. (अ), 14. (ब), 15. (स)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें