राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस
(National Panchayati Raj Day)
आज का दिन : 24 अप्रेल 2026
- देश में प्रतिवर्ष 24 अप्रेल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है।
- पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस सन् 2010 में मनाया गया था।
- देश में पंचायती राज की व्यवस्था करने वाला 73वां संविधान संशोधन अधिनियम-1992 आज ही के दिन 24 अप्रेल, 1993 से लागू हुआ था। इसलिए प्रतिवर्ष 24 अप्रेल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है।
- प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस एक भव्य आयोजन के रूप में मनाया जाता है और आम तौर पर दिल्ली के बाहर आयोजित किया जाता है। कई मौकों पर, प्रधानमंत्री स्वयं इस अवसर पर उपस्थित रहते हैं।
- राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस-2026 समारोह
- भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस-2026 का राष्ट्र स्तरीय मुख्य समारोह नई दिल्ली में 24 अप्रेल को आयोजित किया जाएगा। इस साल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई)-2.0 की रिपोर्ट और च्च्मेरी पंचायत मेरी धरोहरज्ज् पर 3 पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। मंत्रालय की च्च्पंचायत धरोहर पहलज्ज् के अंतर्गत ग्रामीण विरासत पर तीन सचित्र पुस्तकें त्रिपुरा की ग्रामीण विरासत पर एक मोनोग्राफ, तिरुपति की ग्रामीण विरासत पर एक मोनोग्राफ और च्च्उत्तरकाशी: सौम्या काशी: हिमालयी विरासत की आत्माज्ज् जारी की जाएगी।
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2026
- पंचायती राज मंत्रालय तीन श्रेणियों में पंचायतों/संस्थाओं के उत्कृष्ट योगदान का मान्यता देते हुए विशेष श्रेणी के राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान करता है। प्रत्येक पुरस्कार में क्रमश: 1 करोड़ रुपये (प्रथम), 75 लाख रुपये (द्वितीय) और 50 लाख रुपये (तृतीय) की वित्तीय प्रोत्साहन राशि शामिल है। पुरस्कार विजेताओं को विशेष रूप से डिजाइन की गई ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते है। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2026 की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
2 अक्टूबर, 1959 को हुई थी देश में पंचायती राज की शुरुआत
- देश में लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत करने के लिए सत्ता का विकेन्द्रीकरण करना एक अच्छा कदम है। इसी उद्देश्य से सन् 1957 में बलवंत राय मेहता की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया।
- बलवंत राय मेहता समिति ने अपनी सिफारिश में जनतांत्रिक विकेंद्रीकरण की सिफारिश की जिसे पंचायती राज कहा गया है। समिति ने 3 स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की बात कही थी-
1. ग्राम स्तरीय पंचायत
2. प्रखंड (ब्लॉक) स्तरीय पंचायत
3. जिला स्तरीय पंचायत - पंचायती राज व्यवस्था लागू करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य था।
- पंचायती राज योजना का शुभारम्भ 2 अक्टूबर, 1959 को प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने राजस्थान के नागौर जिले में किया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें