बुधवार, 1 मई 2024

1 मई 2024 : गुजरात व महाराष्ट्र दिवस

गुजरात व महाराष्ट्र दिवस

(Gujarat & Maharashtra Day)

आज का दिन : 1 मई 2024

  • 1 मई, 1960 को बॉम्बे राज्य का विभाजन कर दो राज्यों महाराष्ट्र और गुजरात का निर्माण किया गया।
  • देश की स्वतंत्रता से पहले यह राज्य मुख्य रूप से दो भागों में विभक्त था। एक ब्रिटिश क्षेत्र एवं दूसरा देशी रियासतें।
  • स्वतंत्रता के पश्चात् राज्यों के पुनर्गठन के फलस्वरूप सौराष्ट्र, कच्छ एवं ब्रिटिश गुजरात को मिलाकर द्विभाषी बॉम्बे राज्य का गठन किया गया।
  • बाद में इसी राज्य को दो भागों में विभाजित कर 1 मई, 1960 को गुजरात एवं महाराष्ट्र राज्य का निर्माण किया गया।
  • वर्ष 2024 के राज्य स्थापना दिवस पर गुजरात सरकार की ओर से 64वां गुजरात गौरव दिवस मनाया जा रहा है।
  • सन् 2024 में राज्य दिवस पर महाराष्ट्र सरकार की ओर से महाराष्ट्र दिवस मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र में 1 मई को सार्वजनिक अवकाश रहता है।

गुजरात राज्य के बारे में जानने योग्य तथ्य

  • गुजरात राज्य का क्षेत्रफल 1,96,024 वर्ग कि.मी. है।
  • गुजरात राज्य की राजधानी गांधीनगर है।
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार गुजरात राज्य की जनसंख्या- 6,04,39,692 है। जिसमें पुरुष-3,14,91,260, महिलाएं-2,89,48,432 हैं।
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार गुजरात राज्य में लिंगानुपात- 919/1000 पुरुष पर है।
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार साक्षरता दर- 78 प्रतिशत है। इसमें पुरुष साक्षरता 85.8 प्रतिशत और महिला साक्षरता 69.7 प्रतिशत है।
  • वर्तमान यानी सन् 2024 में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और राज्यपाल आचार्य देवव्रत हैं।
  • गुजरात का राज्य पशु- गिर सिंह है।
  • गुजरात का राज्य पक्षी- हंसाबर।
  • गुजरात से लोकसभा के लिए 26 एवं राज्यसभा की 11 सीटें हैं।
  • गुजरात राज्य के प्रमुख लोकनृत्य हैं-गरबा, डांडियारास, घेरिया रास, गोफे, जेरियन, पणिहारी, रासलीला, लास्या, गणपति भजन, टिप्पणी आदि।
  • गुजरात राज्य में बहने वाली प्रमुख नदियां हैं- साबरमती, माही, नर्मदा, ताप्ती, बनास, सरस्वती एवं दमन गंगा।
  • गुजरात प्रदेश के पूर्व में राजस्थान, दक्षिण-पूर्व में मध्य प्रदेश, दक्षिण में महाराष्ट्र, उत्तर में पाकिस्तान, पश्ïिचम में अरब सागर है।
  • गुजरात राज्य में स्थित प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य हैं- गिर नेशनल पार्क (जूनागढ), बालाराम नेशनल पार्क (बनासकांठा), बल्वाडर नेशनल पार्क (भावनगर)


महाराष्ट्र राज्य के बारे में जानने योग्य तथ्य

  • महाराष्ट्र राज्य का क्षेत्रफल- 3,07,713 वर्ग किमी. है।
  • महाराष्ट्र राज्य की राजधानी मुम्बई है।
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार महाराष्ट्र राज्य की जनसंख्या 11,23,74,333 है, जिसमें से पुरुषों की संख्या 5,82,43,056 और महिलाओं की संख्या 5,41,31,277 है।
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार महाराष्ट्र राज्य में लिंगानुपात- 929/1000 पुरुष पर है।
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार महाराष्ट्र की साक्षरता दर- 82.3 प्रतिशत है जिसमें 88.4 प्रतिशत पुरुष और 75.9 प्रतिशत महिलाएं साक्षर हैं।
  • महाराष्ट्र राज्य में जनसंख्या घनत्व- 365 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।
  • वर्तमान यानी सन् 2024 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्यपाल रमेश बैस हैं।
  • महाराष्ट्र का राज्य पशु विशालकाय गिलहरी है।
  • महाराष्ट्र का राज्य पक्षी हरियल है।
  • महाराष्ट्र से लोकसभा की 48 एवं राज्यसभा की 19 सीटें हैं। 
  • महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई देश की आर्थिक राजधानी कही जाती है। 
  • महाराष्ट्र को देश का 'पावर हाउस' कहा जाता है। 
  • मुम्बई में देश का सबसे बड़ा बंदरगाह है। 
  • महाराष्ट्र के प्रमुख लोकनृत्य हैं- लावनी, तमासा, डाहीकल, लेजिम, गोधलगीत, बोहरा, कोली।
  • महाराष्ट्र राज्य में बहने वाली प्रमुख नदियां हैं- गोदावरी, भीमा और कृष्णा। ये नदियां बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं। 
  • महाराष्ट्र के उत्तर में गुजरात, पूर्वोत्तर में मध्य प्रदेश, दक्षिण में कर्नाटक एवं आंध्रप्रदेश तथा पश्चिम में अरब सागर है।
  • महाराष्ट्र राज्य में स्थित प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य हैं- टडोवा नेशनल पार्क (चन्द्रपुर), बोरीवाली नेशनल पार्क (मुंबई), पेंच नेशनल पार्क (नागपुर), नवेगाय नेशनल पार्क (भंडारा), तन्सा वन्य जीव अभयारण्य (थाणे)।
GKnews का Quiz App इंस्टॉल करें....
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.gknews.gknewsquiz

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें