सोमवार, 1 जुलाई 2024

1 जुलाई 2024 : राष्ट्रीय सीए दिवस

राष्ट्रीय सीए दिवस

National CA Day

आज का दिन : 1 जुलाई 2024

 

national-ca-day

  • इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से देश में प्रतिवर्ष 1 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे (सीए दिवस) मनाया जाता है।
  • 1 जुलाई 1949 को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) (Institute of Chartered Accountants of India- ICAI) की स्थापना की गई थी।
  • आईसीएआई के स्थापना दिवस को ही प्रतिवर्ष 1 जुलाई को सीए दिवस मनाया जाता है।
  • चार्टर्ड अकाउंटेंट यानी वह पेशेवर जिनका काम देश के वित्तीय स्थिति को सही दिशा प्रदान करता है।
  • आईसीएआई देश में वित्तीय लेखा परीक्षा और लेखा पेशे के लिए एकमात्र लाइसेंसिंग और नियामक निकाय है।
  • पांच साल से कम की सदस्यता वाले संस्थान के सदस्यों को एसोसिएट चार्टर्ड अकाउंटेंट कहा जाता है। जबकि पांच साल से अधिक की सदस्यता वाले सदस्यों को फेलो चार्टर्ड अकाउंटेंट (एफसीए) कहा जाता है।
  • अपने नाम के आगे सीए का उपयोग वह पेशेवर कर सकता है जो इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का सदस्य हो।
  • वर्तमान में आईसीएआई के लगभग ढाई लाख से अधिक सदस्य हैं। सदस्यों की इतनी बड़ी संख्या के कारण ही यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पेशेवर लेखा और वित्तीय निकाय माना जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें