रविवार, 29 अगस्त 2021

गणित क्विज - 10

गणित क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. एक वस्तु पर 25 प्रतिशत छूट की पेशकश की गई है। एक प्रोमो कोड लागू करके ग्राहक 22 प्रतिशत नकद वापस जीतता है। उसको मिली प्रभावी छूट क्या है?
(अ) 41.5 प्रतिशत
(ब) 50.63 प्रतिशत
(स) 47 प्रतिशत
(द) 27.5 प्रतिशत

2. 39 किस संख्या का 5.2 प्रतिशत है?
(अ) 75
(ब) 750
(स) 1500
(द) 1875

3. 9 वर्षों में 6 प्रतिशत वार्षिक दर से एक राशि पर 8100 रु का साधारण ब्याज बन जाता है। यह राशि कितनी है?
(अ) 15000 रु
(ब) 18000 रु
(स) 12000 रु
(द) 9000 रु

4. एक भाई अपनी बहन से 7 साल बड़ा है। पांच साल पहले उनकी उम्र का गुणनफल 30 था। भाई की उम्र क्या है?
(अ) 15 वर्ष
(ब) 8 वर्ष
(स) 10 वर्ष
(द) 3 वर्ष

5. 42 किस संख्याका 1.6 प्रतिशत है?
(अ) 1050
(ब) 5250
(स) 7875
(द) 2625

6. एक मालगाड़ी के द्वारा स्टेशन पार करने के 4 घंटे बाद, उसका पीछा करते हुए एक और रेलगाड़ी ने 65 किमी/घंटा की गति से यात्रा करते हुए उसी स्टेशन को पार किया। यदि स्टेशन पार करने के 9 घंटे बाद रेलगाड़ी मालगाड़ी से आगे निकल जाती है, तो मालगाड़ी की गति क्या होगी?
(अ) 45 कि.मी./घंटा
(ब) 54 कि.मी./घंटा
(स) 67.5 कि.मी./घंटा
(द) 36 कि.मी./घंटा

7. एक दुकानदार को 11 टैग हयूएर घडिय़ां बेचकर 3 टैग हयूएर घडिय़ों की बिक्री कीमत के बराबर लाभ होता है। उसका लाभ प्रतिशत कितना होगा?
(अ) 27.2 प्रतिशत
(ब) 54.4 प्रतिशत
(स) 37.5 प्रतिशत
(द) 16.9 प्रतिशत

8. ए एक काम 12 दिन में और बी 18 दिन में करता है। यदि वे दोनों 4 दिन साथ मिलकर काम करें, तो काम का कितना भाग बाकी रह जाएगा?
(अ) 4/9
(ब) 5/9
(स) 5/36
(द) 7/36

9. एक दुकानदार 1140 रु प्रति कि.ग्रा. की दर से पिस्ता बेचता है और 5 प्रतिशत हानि वहन करता है। अब उसने 1260 रु प्रति कि.ग्रा से बेचने का फैसला किया है, तो इसका क्या परिणाम होगा?
(अ) 10 प्रतिशत लाभ
(ब) 5 प्रतिशत लाभ
(स) 5 प्रतिशत हानि
(द) 10 प्रतिशत हानि

10. मंदार समर्थ से 3 गुना तेज काम करता है। यदि समर्थ अकेले एक समय एक काम 28 दिन में पूरा कर सकता है, तब कितने दिन में वे दोनों काम पूरा कर सकते हैं?
(अ) 4 दिन
(ब) 5 दिन
(स) 8 दिन
(द) 7 दिन

11. यदि एक दुकानदार 2275 रु में एक वस्तु बेचता है, जो 3250 रु के रूप में अंकित है, तो वह कितने छूट की पेशकश कर रहा है?
(अ) 30 प्रतिशत
(ब) 20 प्रतिशत
(स) 25 प्रतिशत
(द) 37.5 प्रतिशत

12. एक चोर को एक पुलिसकर्मी 500 मीटर की दूरी से रोक लेता है। पुलिसकर्मी जब चोर का पीछा करना शुरू करता होता है, तो चोर भी दौडऩा शुरू करता है। यह मानते हुए कि चोर की गति 10 किमी/घंटा है और पुलिसकर्मी की गति 18 किमी/घंटा है, तो पुलिसकर्मी के चोर तक पहुंचने तक चोर कितनी दूरी तय कर लेगा?
(अ) 625 मीटर
(ब) 500 मीटर
(स) 750 मीटर
(द) 375 मीटर

13. 2957 के साथ ऐसी कौनसी न्यूनतम संख्या को जोड़ा जाए ताकि योग 17 से पूरी तरह विभाज्य हो?
(अ) 9
(ब) 2
(स) 3
(द) 1

14. एक मेले की प्रवेश टिकट के मूल्य में 9:13 के अनुपात में वृद्धि करने पर, मेले में आने वाले लोगों की संख्या 7:4 के अनुपात में कम हो गई है। कुल संकलन में किस अनुपात में वृद्धि या कमी हुई है?
(अ) 52:63 अनुपात में वृद्धि हुई है
(ब) 36:91 के अनुपात में वृद्धि हुई है
(स) 63:52 के अनुपात में कमी हुई है
(द) 91:36 के अनुपात में कमी हुई है

15. 48 सेमी के व्यास वाली एक बड़ी गेंद को पिघलाकर  3 सेमी की त्रिज्यावाली कितनी गेंदें बनाई जा सकती हैं?
(अ) 1024
(ब) 512
(स) 64
(द) 256


उत्तर - गणित क्विज - 10
1. (अ), 2. (ब), 3. (अ), 4. (अ), 5. (द), 6. (अ), 7. (स), 8. (अ), 9. (ब), 10. (द), 11. (अ), 12. (अ), 13. (द), 14. (स), 15. (ब)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें