reasoning quiz in hindi
1. कृतिका दक्षिण की ओर 40 मीटर चलती है। फिर वह अपने दायें मुड़कर 30 मीटर चलती है। फिर वह अपने बायें ओर मुड़कर 50 मीटर चलती है। वह पुन: अपने बायें ओर मुड़कर 30 मीटर चलती है। वह अपने आरंभिक स्थान से कितनी दूरी (मीटर में) पर है?
(अ) 65
(ब) 70
(स) 80
(द) 90
1. (द)
2. एक फोटोग्राफ में एक लड़की की ओर इशारा करते हुए राजेश कहता है, ''वह मेरे पिता की इकलौती बेटी है।'' राजेश उस लड़की से कैसे संबंधित है?
(अ) बेटा
(ब) भाई
(स) पिता
(द) चाचा
2. (ब)
3. एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें से एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए, जो अनुक्रम को पूरा करे।
ABC, PQR, DEF, STU, ?
(अ) VWX
(ब) GHI
(स) IJK
(द) GKL
3. (ब)
4. A के पास E से ज्यादा लेकिन B से कम पैसे हैं। C के पास D से ज्यादा लेकिन E से कम पैसे हैं। इन सबमें से सबसे धनी कौन है?
(अ) B
(ब) C
(स) D
(द) A
4. (अ)
5. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द/अक्षर/संख्या/संख्या युग्म चुनिए।
(अ) सागरमठ
(ब) माउंट एवरेस्ट
(स) कंचनजंगा
(द) चोमोलंगमा
5. (स)
6. एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें से एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए, जो अनुक्रम को पूरा करे।
टेलीफोन, रेडियो, ?, लैपटॉप
(अ) टेलिस्कोप
(ब) बल्ब
(स) पेन
(द) मोबाइल
6. (द)
7. यदि 5 सितंबर 2008 को सोमवार था, तो 9 अक्टूबर 2008 को कौनसा दिन था?
(अ) शनिवार
(ब) शुक्रवार
(स) रविवार
(द) सोमवार
7. (स)
8. एक व्यक्ति पश्चिम की ओर मुँह किए हुए है। वह दक्षिणावर्त 45 डिग्री पर घूम जाता है और फिर दोबारा वामावर्त दिशा में 180 डिग्री पर घूम जाता है। अंत में, वह दाहिने में 90 डिग्री पर घूम जाता है। अब उसका मुँह किस दिशा में है?
(अ) पश्चिम
(ब) दक्षिण-पूर्व
(स) उत्तर-पूर्व
(द) दक्षिण-पश्चिम
8. (द)
9. एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें से एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए, जो अनुक्रम को पूरा करे।
13, 21, 48, 112, ?
(अ) 237
(ब) 280
(स) 255
(द) 290
9. (अ)
10. वेदित पूर्व की तरफ मुँह किए हुए है। तत्पश्चात् वह दाएं मुड़कर 50 मीटर चलता है, वहाँ से फिर दाएं मुड़कर 25 मीटर चलता है, फिर वह 10 मीटर उत्तर की ओर चलता है और फिर 20 मीटर पूर्व दिशा में जाता है। वह अपने मूल स्थान से कौनसी दिशा में है?
(अ) दक्षिण-पूर्व
(ब) दक्षिण-पश्चिम
(स) पूर्व
(द) पश्चिम
10. (ब)
11. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द को चुनिए।
(अ) बादाम
(ब) खजूर
(स) अखरोट
(द) काजू
11. (ब)
12. काव्या का जन्मदिन 4 जुलाई, दिन मंगलवार को है। यदि अनिका का जन्म 15 अगस्त को हुआ था, तो उसी वर्ष अनिका का जन्मदिन सप्ताह के किस दिन होगा?
(अ) बुधवार
(ब) शुक्रवार
(स) शनिवार
(द) मंगलवार
12. (द)
13. दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द को चुनिए।
होंठ : मुस्कान : : आंखें : ?
(अ) काला
(ब) झपकी
(स) दो
(द) चश्मा
13. (ब)
14. चार बक्सों का वजन 70, 100, 20 और 40 किलोग्राम है। निम्नलिखित में से बक्सों के किसी भी संयोजन से कुल वजन, किलोग्राम में कौनसा नहीं हो सकता?
(अ) 230
(ब) 190
(स) 160
(द) 200
14. (द)
15. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द/अक्षर/संख्या/संख्या युग्म चुनिए।
(अ) साइरस
(ब) प्रोक्सीमा सेंटारी
(स) डीमोस
(द) अल्फा सेंटारी
15. (स)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें