विश्व खाद्य दिवस 2023 की थीम व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
world food day
आज का दिन : 16 अक्टूबर 2023
- प्रतिवर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र ने 16 अक्टूबर, 1945 को रोम (इटली) में 'खाद्य एवं कृषि संगठन' की स्थापना की थी।
- सन् 1980 से प्रतिवर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जा रहा है।
- विश्व खाद्य दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में पूरे विश्व के कुपोषित लोगों की स्थिति और परिस्थिति के बारे में जगरुकता उत्पन्न करना है।
- कोरोना काल में दुनिया के सामने भुखमरी की समस्या को और भी विकराल हो गई थी। ऐसे दौर में इस संगठन की महत्ता और महत्वपूर्ण हो गई।
- तेजी से बढ़ती जनसंख्या में भुखमरी से जूझ रहे लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है, इसी के मद्देनजर यह दिवस मनाया जाता है ताकि आने वाले समय में लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
- वर्ष 2023 के विश्व खाद्य दिवस का मुख्य कार्यक्रम इटली की राजधानी रोम खाद्य एवं कृषि संगठन के मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा। रोम में ही 19 अक्टूबर को जूनियर विश्व खाद्य दिवस का तीसरा संस्करण आयोजित होगा। इसमें युवाओं को विश्व खाद्य दिवस 2023 की थीम जल यानी पानी से जोडऩे की कवायद की जाएगी।
- संयुक्त राष्ट्र का खाद्य एवं कृषि संगठन वर्ष 2030 तक 'जीरो हंगर वर्ल्ड' की दिशा में कार्यरत है। ताकि सन् 2030 तक दुनिया से भुखमरी का नामोनिशान मिटाया जा सके।
- खाद्य एवं कृषि संगठन की ओर एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष में करीब एक अरब 30 करोड़ टन अनाज बर्बाद होता है। आम लोगों को भी चाहिए कि वे भोजन को व्यर्थ न जाने दें।
- संयुक्त राष्ट्र की ही एक अन्य एजेंसी 'विश्व खाद्य कार्यक्रम' दुनिया से भुखमरी मिटाने और लोगों को खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने में जुटी है। वर्ष 2020 का शांति का नोबेल पुरस्कार इसी संस्था 'विश्व खाद्य कार्यक्रम' दिया गया था।
- हाल ही जारी ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023 में भारत का स्थान 111वां रहा। भारत सरकार ने इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कहा कि हंगर इंडेक्स में कुपोषण का अनुमान पोल के जरिए किया गया है, जिसमें मात्र तीन हजार लोग भाग लेते हैं।
- वेदों में अन्न को साक्षात ईश्वर मानते हुए 'अन्नम् वै ब्रह्म' लिखा गया है। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह भोजन को व्यर्थ न जाने दे। कहावत भी प्रचलित है कि इतना ही लो थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में।
- भारत में 'राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013' लागू है। इसे 10 सितंबर, 2013 को अधिसूचित किया गया था। इसका उद्देश्य लोगों को वहनीय मूल्यों पर अच्छी गुणवत्ता के खाद्यान्न की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध कराते हुए उन्हें खाद्य और पौषणिक सुरक्षा प्रदान करना है।
- वर्ष 2020 में खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया था। भारत के साथ इस संगठन के संबंधों को चिह्नित करने के लिए यह सिक्का जारी किया गया था।
*विश्व खाद्य दिवस-2023 का विषय/थीम*
"Water is life, water is food. Leave no one behind."

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें