24 अक्टूबर, 2026 : संयुक्त राष्ट्र दिवस
आज का दिन : 24 अक्टूबर, 2026संयुक्त राष्ट्र दिवस
(United Nations Day)
- संयुक्त राष्ट्र का चार्टर 24 अक्टूबर, 1945 को लागू हुआ। इसीलिए इस दिन को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- वर्ष 1948 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने तय किया कि 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाए और इस दिन पूरी दुनिया को संयुक्त राष्ट्र के उद्देश्यों एवं उपलब्धियों से अवगत करवाया जाए।
- सन् 1971 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने तय किया कि 24 अक्टूबर का दिन सभी सदस्य देशों में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाना चाहिए।
- महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने यूएन दिवस पर अपने संदेश में सर्वजन का आहवान करते हुए कहा, इस संयुक्त राष्ट्र दिवस पर, आइये, हम अपनी आशा और इस विश्वास को पुन: जागृत करें कि जब मानव समुदाय वैश्विक एकजुटता के साथ, एक होकर काम करता है तो क्या कुछ हासिल किया जा सकता है।
- वर्ष 2026 के संयुक्त राष्ट्र दिवस पर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की थीम है-
- A symbol of hope for global unity
- भारत ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर उसके साथ अपने प्रगाढ़ संबंधों को दर्शाते हुए 23 अक्टूबर, 2020 को एक स्मारक डाक टिकट जारी किया था।
संयुक्त राष्ट्र से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
- संयुक्त राष्ट्र के चार्टर पर 26 जून, 1945 को हस्ताक्षर किए गए और यह 24 अक्टूबर, 1945 को लागू हुआ।
- स्थापना के समय संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य देशों की संख्या 51 थी। वर्तमान में इसके सदस्य देशों की संख्या 193 है।
- संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय का अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मेनहट्टन द्वीप पर बना है।
- संयुक्त राष्ट्र के ध्वज की पृष्ठभूमि हल्की नीली है और उस पर सफेद रंग से राष्ट्रसंघ का प्रतीक बना है। प्रतीक में दो जैतून की वक्राकार शाखाएं हैं जो ऊपर से खुली हैं और उनके बीच विश्व का मानचित्र बना है।
- संयुक्त राष्ट्र के छह अंग हैं। ये हैं-महासभा, सचिवालय, सुरक्षा परिषद, आर्थिक और सामाजिक परिषद, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय व प्रन्यास परिषद्।
- इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र के अनेक अभिकरण और संगठन हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी, खाद्य और कृषि संगठन, यूनेस्को, विश्व बैंक, विश्व स्वास्थ्य संगठन आदि प्रमुख हैं।
- संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान महासचिव एंतोनियो गुतारेस हैं। एंतोनियो गुतारेस पुर्तगाली राजनीतिज्ञ हैं और वहां के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। गुतारेस ने 1 जनवरी 2017 को अपना कार्यकाल संभाला है। उनका दूसरा कार्यकाल जनवरी 2022 से शुरु हुआ है, जो दिसंबर 2026 तक रहेगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें