विश्व शहर दिवस
(World Cities Day)
आज का दिन : 31 अक्टूबर 2026
- प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को विश्व शहर दिवस मनाया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 27 दिसंबर, 2013 को यह दिवस मनाने का संकल्प पारित किया। पहला विश्व शहर 31 अक्टूबर, 2014 को मनाया गया। यूएन हैबिटाट द्वारा शहरीकरण की चुनौतियों का सामना करने और शहरों के विकास को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र की ओर से अक्टूबर माह को 'अर्बन अक्टूबर' यानी शहरी अक्टूबर के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर को वर्ल्ड हैबिटाट दिवस से होती है और समापन 31 अक्टूबर को विश्व शहरी दिवस पर होती है।
- यूएन हैबिटाट की ओर से प्रतिवर्ष विश्व शहर दिवस पर वैश्विक आयोजन के लिए किसी मेजबान शहर का चयन किया जाता है, जहां इस दिवस को मनाने के साथ ही अर्बन अक्टूबर का समापन होता है। पहले विश्व शहर दिवस का मेजबान शहर चीन का शंघाई शहर था। वहीं वर्ष 2026 के वल्र्ड सिटीज डे की मेजबानी चीन के फुझोउ शहर को सौंपी गई है। वैश्विक स्तर के सभी आयोजन इसी शहर में हो रहे हैं। इस अवसर पर जन-केंद्रित स्मार्ट सिटी पहलों को बढ़ावा देने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
*विश्व शहर दिवस-2026 का विषय/थीम*
Regenerating the City: Adequate Housing for All
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें