विश्व दृष्टि दिवस
World Sight Day
आज का दिन : 14 अक्टूबर, 2021
- प्रतिवर्ष अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है।
- सन् 1998 में पहली बार विश्व दृष्टि दिवस को मनाया गया।
- वर्ष 2021 में अक्टूबर का दूसरा गुरुवार 14 तारीख को आया है। इसी दिन विश्व दृष्टि दिवस मनाया जा रहा है।
- विश्व दृष्टि दिवस मनाने का उद्देश्य अंधेपन से बचने और दृष्टि नुकसान के वैश्विक मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जागरूकता फैलाना है।
- विश्व दृष्टि दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिहीनता रोकथाम एजेंसी (आईएपीबी) द्वारा मनाया जाता है।
- हाल ही आयोजित 74वीं वर्ल्ड हैल्थ असेम्बली में सदस्य राष्ट्रों ने वर्ष 2030 तक के दो नए लक्ष्य निर्धारित किए हैं। पहला है- अपवर्तक (refractive) त्रुटियों के प्रभावी कवरेज में 40 प्रतिशत की वृद्धि और मोतियाबिंद सर्जरी में 30 प्रतिशत की वृद्धि।
- भारत में 'राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम' योजना सन् 1976 से इस क्षेत्र में कार्य कर रही है। इसका लक्ष्य देश में अंधेपन के प्रभाव को कम करना है। देश में 36वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर 2021 तक मनाया गया। भारत में बाल्यावस्था अंधापन/कम दृष्टि का राष्ट्रीय प्रसार 0.80 प्रति हजार है।
विशेषज्ञों के अनुसार नेत्र स्वास्थ्य के सुझाव
- अच्छा खाएं। आहार में अधिक से अधिक मात्रा में हरी सब्जियों एवं पीले व लाल फलों को शामिल करें।
- धूम्रपान न करें। धूम्रपान मोतियाबिंद, ऑप्टिक तंत्रिका क्षति और धब्बेदार अध: पतन के जोखिम का कारक है।
- आंखों को सूरज की पराबैंगनी किरणों से बचाने के लिए धूप का चश्मा पहनें।
- खतरनाक कार्य के दौरान सुरक्षा चश्मा या सुरक्षात्मक चश्में का उपयोग करें।
- कंप्यूटर स्क्रीन से दूर रहें। हर बीस मिनट में अपनी आंखों को आराम दें, बीस सेकंड के लिए बीस फीट की दूरी पर देखें।
- उचित स्वच्छता बनाए रखें। अपनी आंखों को मलने से पहले या अपनी आंखों को छूने से पहले अपने हाथ ठीक से धोएं।
- आंखों की जांच के लिए नियमित कराएं।
- आंखों के संक्रमण से बचने के लिए प्रस्तावित किए बिना (ओटीसी) दवाओं का सेवन न करें।
- नियमित व्यायाम करें, क्योंकि नियमित व्यायाम न केवल आपके शरीर को तंदुरुस्त रखता है, बल्कि आपकी आंखों को भी स्वस्थ बनाता है।
*विश्व दृष्टि दिवस-2021 का विषय/थीम*
Love Your Eyes
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें