बुधवार, 25 नवंबर 2026

25 नवंबर 2026 : महिलाओं के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय हिंसा उन्मूलन दिवस

महिलाओं के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय हिंसा उन्मूलन दिवस

International Day for the Elimination of Violence against Women

आज का दिन : 25 नवंबर 2026

  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिवर्ष 25 नवंबर को 'महिलाओं के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय हिंसा उन्मूलन दिवस' मनाया जाता है।  
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 फरवरी, 2000 को इस दिवस को मनाने संबंधी संकल्प स्वीकार किया। इस तरह पहला महिलाओं के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय हिंसा उन्मूलन दिवस सन् 2000 में मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना है।
  • डोमिनिकन गणराज्य की मिराबल बहनों और तीन राजनीतिक कार्यकर्ताओं की 1960 में सरकार द्वारा हत्या कराई गई थी। इन्हीं की स्मृति में इस दिवस को मनाने के लिए 25 नवंबर की तिथि को चुना गया।
  • इतिहास में जाएं तो सन् 1979 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने महिलाओं के खिलाफ सभी के प्रकार के भेदभाव एवं हिंसा के खिलाफ कन्वेंशन को अपनाया गया। हालांकि इससे महिलाओं के प्रति हिंसा या भेदभाव में किसी प्रकार का कोई बहुत ज्यादा परिवर्तन नहीं हुआ। इसके बाद यूएन महासभा ने 23 फरवरी, 1994 को महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन पर घोषणा के प्रस्ताव स्वीकार किया।
  • सन् 1981 से महिला अधिकारों से जुड़े कार्यकर्ता 25 नवंबर को लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ दिवस के रूप में मना रहे थे। इसके बाद 20 दिसंबर, 1993 को यूएन असेम्बली ने महिला हिंसा के खिलाफ एक बार फिर प्रस्ताव पारित किया। अंतत: 7 फरवरी, 2000 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव पारित कर 25 नवंबर का दिन 'महिलाओं के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय हिंसा उन्मूलन दिवस' के रूप में नामित किया।
  • संयुक्त राष्ट्र की ओर से 'महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए एकजुट हों' नामक 16 दिवसीय कैंपेन चलाया जा रहा है। यह 25 नवंबर से 10 दिसंबर, 2026 (अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस) तक चलेगा। यह अभियान महिलाओं और लड़कियों के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम पर केन्द्रित है। 

*महिलाओं के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय हिंसा उन्मूलन दिवस 2026 का विषय/थीम*

Speak Out Believe Survivors Demand Justice


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें