राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस
National Cancer Awareness Day
आज का दिन : 7 नवंबर 2022
- देश में वर्ष 2014 से राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जा रहा है। सितंबर 2014 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 7 नवंबर को हर साल राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी। तब से यह दिवस देश में मनाया जा रहा है।
- 7 नवंबर को मैडम क्यूरी का जयंती है, जिन्होंने कैंसर के इलाज में उपयोग आने वाले रेडियम की खोज की थी।
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाने का उ्ददेश्य इस जानलेवा बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
- इसी दौरान 7 से 14 नवंबर, 2022 तक राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता मनाया जा रहा है। सप्ताह के तहत विभिन्न जांच व चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
- विश्व कैंसर दिवस प्रतिवर्ष 4 फरवरी को मनाया जाता है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सन् 2030 तक कैंसर के मरीजों की संख्या 1 करोड़ से अधिक हो सकती है। वर्ष 2020 में लगभग 10 मिलियन मौतें कैंसर से हुई यानी हर छह मौतों में से लगभग एक के लिए कैंसर जिम्मेदार रहा।
- भारत में कैंसर के प्रसार को रोकने और जल्दी पता लगाने और इलाज के उद्देश्य से 1975-76 में राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण कार्यक्रम शुरू किया गया।
- देश में राष्ट्रीय आरोग्य निधि के अंतर्गत 'स्वास्थ्य मंत्री कैंसर रोगी निधि' योजना 2009 में शुरू की गई। इस निधि से सहायता प्राप्त करने के लिए ऐसे विभिन्न क्षेत्रीय कैंसर केंद्रों में राष्ट्रीय आरोग्य निधि जैसी रिवाल्विंग निधि स्थापित करने का प्रस्ताव है, जिन्हें भारत सरकार के कैंसर कार्यक्रम से उपकरणों के लिए धनराशि प्राप्त होती है।
- तंबाकू का सेवन कैंसर के रोग का सबसे प्रमुख कारण है। इस रोग के बारे में माना जाता है कि उपचार से बचाव ही बेहतर है। कैंसर हो जाने पर इससे छुटकारा पाना मुश्किल होता है पर नामुमकिन नहीं। मरीज अगर दृढ़ इच्छाशक्ति से इस बीमारी का सामना करे और सही समय पर इलाज मुहैया हो तो इलाज संभव हो जाता है।
- वर्तमान में कैंसर के कुछ प्रकार हैं- मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेन कैंसर, बोन कैंसर, ब्लैडर कैंसर, पेंक्रियाटिक कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, गर्भाशय कैंसर, किडनी कैंसर, लंग कैंसर, त्वचा कैंसर, स्टमक कैंसर, थायरॉड कैंसर, गले का कैंसर इत्यादि।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें