राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
(National Energy Conservation Day)
आज का दिन : 14 दिसंबर 2025
- प्रतिवर्ष पूरे देश में 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है।
- विद्युत मंत्रालय के अधीनस्थ ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) द्वारा हर साल 14 दिसंबर को 'राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार' का आयोजन किया जाता है।पहली बार वर्ष 1991 में यह दिवस मनाया गया था।
- राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को ऊर्जा के महत्व के साथ ही इसकी बचत और इसके माध्यम से ऊर्जा के संरक्षण बारे में जागरूक करना है।
- ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, 2001 के अंतर्गत 'ऊर्जा दक्षता ब्यूरो' (Bureau of Energy Efficiency-BEE) की स्थापना की गई। ऊर्जा मंत्रालय के अधीन यह संवैधानिक निकाय है जो देश में ऊर्जा का उपयोग कम करने और नीतियां बनाने और उन्हें लागू करवाने में सहायता करता है।
- ऊर्जा दक्षता एवं संरक्षण के महत्व के बारे में आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए ऊर्जा दक्षता ब्यूरो की ओर से दिसंबर में 'राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण सप्ताह' मनाया जाता है। इस बार यह सप्ताह 14 से 20 दिसंबर, 2025 तक मनाया जाएगा।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले 35वें राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस-2025 के समारोह में भाग लेंगी। समारोह में राष्ट्रपति राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार और राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित करेंगी।
- विद्युत मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर स्कूली बच्चों में ऊर्जा बचत का संदेश प्रसारित करने के लिए उनके मध्य राष्ट्र स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार
- विद्युत मंत्रालय के मार्गदर्शन में ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) हर साल 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर औद्योगिक इकाइयों, संस्थानों व प्रतिष्ठानों को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (एनईसीए) से सम्मानित करके ऊर्जा खपत को कम करने में उनके प्रयासों को मान्यता देता है और प्रोत्साहित करता है। पहली बार ये पुरस्कार 14 दिसंबर, 1991 को प्रदान किए गए थे।
- वर्ष 2021 में संस्थान की ओर से एक नए पुरस्कार- राष्ट्रीय ऊर्जा दक्षता नवाचार पुरस्कार शुरू किया गया। इस पहल का उद्देश्य 'नवाचार ऊर्जा दक्षता प्रौद्योगिकी' को मान्यता देना है। इसके साथ ही उद्योगों और क्षेत्रों को उनकी इकाइयों में नवाचार ऊर्जा दक्षता प्रयासों को विकसित करने के बारे में प्रेरित करने के लिए प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करना है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें