ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2022
स्पेन के राफेल नडाल बने सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी
- वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम 'ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2022' के पुरुष एकल का खिताब स्पेन के राफेल नडाल ने जीता। यह नडाल का 21वां खिताब है। वे दुनिया के पहले टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 21 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। अब तक वे 20-20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे। ऑस्ट्रेलियन ओपन उन्होंने दूसरी बार जीता है। उन्होंने फाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को हराया।
एश्ले बार्टी ने जीता महिला एकल वर्ग का खिताब
- दुनिया की नम्बर एक महिला टेनिस खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2022 के महिला एकल वर्ग का खिताब जीत लिया है। बार्टी ने खिताबी मुकाबले में अमेरिका की डेनिएल कॉलिन्स को हराया। बार्टी ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान एक भी सेट नहीं गंवाया। वे 1978 के बाद 44 साल में इस ग्रैंड स्लैम को जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। इससे पहले क्रिस ओÓनील ने आखिरी बार यह खिताब जीता था।
ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट-2022 के युगल वर्ग के विजेता
- महिला युगल का खिताब चेक गणराज्य की बारबरा क्रेसिकोवा और कैटरिना सिनियाकोवा की जोड़ी ने जीता। उन्होंने फाइनल में डेनिलिना और मेइया की जोड़ी को हराया।
- पुरुष युगल का खिताब ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस और थानासी कोकिनाकिस की जोड़ी ने जीता। इस जोड़ी ने फाइनल में हमवतन मैथ्यू एबडेन और मैक्स परसेल को हराया।
- मिश्रित युगल का खिताब फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविक और क्रोएशिया के इवान डोडिग ने जीता। इस जोड़ी ने फाइनल में जैमी फोरलिस और जेसन कुबलर की जोड़ी को हराया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें