गणित क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
1. एक व्यापारी के पास 6 क्विंटल गेहूं था। उसने कुछ हिस्सा 7 प्रतिशत लाभ और बाकी का हिस्सा 17 प्रतिशत लाभ पर बेच दिया, इस प्रकार उसे कुल 11 प्रतिशत लाभ हुआ। उसने 17 प्रतिशत लाभ पर कितना गेहूं बेचा?
(अ) 360 कि. ग्रा.
(ब) 240 कि. ग्रा.
(स) 120 कि. ग्रा.
(द) 480 कि. ग्रा.
2. बड़की 9 घंटे में 45 केक बना सकती है, बड़की और छुटकी साथ मिलकर 10 घंटे में 80 केक बना सकती हैं। छुटकी 40 घंटे में कितने केक बना सकती हैं?
(अ) 125
(ब) 10
(स) 120
(द) 20
3. 5 संख्याओं का औसत 72 है, उनमें से पहली संख्या अन्य 4 संख्याओं के योग का 1/8 गुना है। वह पहली संख्या ............ है।
(अ) 60
(ब) 26
(स) 40
(द) 80
4. यदि 192 किसी संख्या के 8/5 का 6/7 है, तो उस संख्या का 3/4 क्या होगा?
(अ) 105
(ब) 77
(स) 36
(द) 80
5. यदि एक व्यापारी सूची मूल्य पर 30 प्रतिशत की छूट प्रदान करता है, तो उसे 16 प्रतिशत का नुकसान होता है। अगर वह सूची मूल्य पर 20 प्रतिशत की छूट पर माल बेचता है, तो उसे कितने प्रतिशत लाभ या कितने प्रतिशत हानि होगी?
(अ) 14 प्रतिशत लाभ
(ब) 4 प्रतिशत हानि
(स) 26 प्रतिशत लाभ
(द) 8 प्रतिशत लाभ
6. एक बैंक अर्द्धवार्षिक रूप से 15 प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज की पेशकश करता है। एक ग्राहक एक वर्ष में 1 जनवरी और 1 जुलाई को 8800 रु जमा करता है। वर्ष के अंत में ब्याज के माध्यम से उसे कितनी राशि का लाभ होगा?
(अ) 8315 रु
(ब) 2079 रु
(स) 4158 रु
(द) 1039 रु
7. एक त्रिभुज ABC के केन्द्रक के निर्देशांक (3, -2) है। यदि A और B के निर्देशांक क्रमश (-2, 5) और (6, -2) हैं, तो शिखर C के निर्देशांक ज्ञात करें।
(अ) (-5, -9)
(ब) (5, -9)
(स) (5, 9)
(द) (-5, 9)
8. एक त्रिकोणीय प्रिज्म के 9 किनारे हैं। उसके कितने शिरोबिंदु हैं?
(अ) 8
(ब) 6
(स) 12
(द) 10
9. रंजिनी और शाहिद की वर्तमान आयु का अनुपात 5:4 है। 13 वर्षों बाद उनकी आयु का अनुपात 6:5 होगा। रंजिनी की वर्तमान आयु कितनी है?
(अ) 52
(ब) 65
(स) 60
(द) 32
10. यदि किसी समकोण वृत्ताकार शंकु के वक्र सतह का क्षेत्रफल 10010 वर्ग से.मी. है, और उसकी तिरछी ऊंचाई 91 से.मी. है, तो उसकी कुल सतह का क्षेत्रफल ज्ञात करें।
(अ) 27720 वर्ग से.मी.
(ब) 4620 वर्ग से.मी.
(स) 6930 वर्ग से.मी.
(द) 13860 वर्ग से.मी.
11. किसी संख्या में जब 28 का योग किया जाता है, तो वह संख्या अपने आप की 107 प्रतिशत हो जाती है। वह संख्या क्या है?
(अ) 336
(ब) 420
(स) 400
(द) 252
12. एक कार 24 कि.मी./घंटा से एक निश्चित दूरी तय करती है और 36 कि.मी./घंटा से वापस आती है। इस पूरी यात्रा की औसत गति का पता लगाएं।
(अ) 28.8 कि.मी./घंटा
(ब) 30 कि.मी./घंटा
(स) 27.6 कि.मी./घंटा
(द) 31.2 कि.मी./घंटा
13. एक बेईमान दूधवाला 20 रु प्रति लीटर में दूध खरीदता है और उसमें 1/3 पानी डालकर मिश्रण को 25 रु प्रति लीटर के हिसाब से बेच देता है। उसका लाभ कितना होगा?
(अ) 25 प्रतिशत
(ब) 40 प्रतिशत
(स) 37.5 प्रतिशत
(द) 66.67 प्रतिशत
14. एक छात्र ने संख्या का गुणा 7/6 के बजाय 6/7 से कर दिया। इस गणना में प्रतिशत त्रुटि कितनी होगी?
(अ) 36.11 प्रतिशत
(ब) 26.53 प्रतिशत
(स) 13.27 प्रतिशत
(द) 18.06 प्रतिशत
15. रघुनंदन एक मशीन 45 लाख रु में घाटे में बेचता है। यदि उसने उसे 55 लाख रु में बेचा होता, तो उसका लाभ उसके पूर्व घाटे का 9 गुना होता। मशीन का क्रय मूल्य प्राप्त करेंं।
(अ) 54 लाख रु
(ब) 46 लाख रु
(स) 60 लाख रु
(द) 38 लाख रु
उत्तर - गणित क्विज - 16
1. (ब), 2. (स), 3. (स), 4. (अ), 5. (ब), 6. (स), 7. (ब), 8. (ब), 9. (ब), 10. (द), 11. (स), 12. (अ), 13. (द), 14. (ब), 15. (ब)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें