सामान्य हिन्दी क्विज
सामान्य हिन्दी क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
1. मैं अपने आप वस्त्र साफ कर लेता हूँ। इस वाक्य में कौनसा सर्वनाम है?
(अ) निश्चयवाचक
(ब) निजवाचक
(स) प्रश्नवाचक
(द) सम्बन्धवाचक
1. (ब)
2. 'मनोहर' शब्द संधि है-
(अ) विसर्ग संधि
(ब) स्वर संधि
(स) दीर्घ संधि
(द) व्यंजन संधि
2. (अ)
3. निम्नलिखित में से 'वृद्धि स्वर संधि' कौनसी है?
(अ) विद्यार्थी
(ब) महौषध
(स) पृथ्वीश
(द) महीन्द्र
3. (ब)
4. 'पवन' का संधि-विच्छेद होगा-
(अ) पो + अवन
(ब) पव + न
(स) पो + अन
(द) पव + अन
4. (स)
5. कर्मधारय समास का उदाहरण है-
(अ) पाठशाला
(ब) श्वेतपत्र
(स) गगनचुम्बी
(द) नीलकण्ठ
5. (ब)
6. निम्नलिखित विकल्पों में से 'मत्सर' शब्द का अनेकार्थी रूप चुनिए-
(अ) ईर्ष्या
(ब) द्वेष
(स) राग
(द) क्रोध
6. (स)
7. 'उत्कर्ष' शब्द का विलोम लिखिए।
(अ) अपकर्ष
(ब) पतन
(स) विकर्ष
(द) अपभ्रष्ट
7. (अ)
8. 'बहिरंग' का विलोम शब्द है-
(अ) अभ्यंज्ञ
(ब) चतुरंग
(स) सर्वाङ्ग
(द) अंतरंग
8. (द)
9. 'धनी' का विलोम शब्द है-
(अ) निर्धन
(ब) धनहीन
(स) अधनी
(द) अधीन
9. (अ)
10. 'मीनाक्षी' का पर्यायवाची शब्द है-
(अ) सुन्दरी
(ब) मछली
(स) लक्ष्मी
(द) दुर्गा
10. (द)
11. 'मृगेन्द्र' का पर्यायवाची शब्द है-
(अ) केसरी
(ब) कुरंग
(स) भुजंग
(द) तुरंग
11. (अ)
12. 'सिर से पानी गुजर जाना' मुहावरे का उपयुक्त अर्थ क्या है?
(अ) गहरे पानी में स्थान करना
(ब) डूबने से बच जाना
(स) अच्छी प्रकार से सिर धोना
(द) सहनशीलता की सीमा टूट जाना
12. (द)
13. 'समय के अनुसार काम करना चाहिए' अर्थ की बोधक लोकोक्ति है-
(अ) का बरसा जब कृषि सुखाने
(ब) ऊंगली पकड़ कर पहुँचा पकडऩा
(स) जैसी बहै बयार, पीठ तब तैसी दीजै
(द) जाके पांव न फटी बिवाई, सो क्या जाने पीर पराई
13. (स)
14. 'कैवर्त्त' शब्द का तद्भव रूप है-
(अ) केवट
(ब) मल्लाह
(स) केवल
(द) नाविक
14. (अ)
15. 'चूरन' का तत्सम शब्द है-
(अ) चौर
(ब) चक्षु
(स) चूर्ण
(द) चर्म
15. (स)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें