मंगलवार, 19 जुलाई 2022

गणित क्विज - 24

गणित क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. एक वयस्क के टिकट का मूल्य 1500 रु है और एक बच्चे के टिकट का मूल्य 800 रु है। दो वयस्कों के साथ 1 बच्चा नि:शुल्क जा सकता है। यदि एक समूह में 25 वयस्क और 12 बच्चे हैं तो उस समूह को कितनी छूट मिलेगी?
(अ) 26.47 प्रतिशत
(ब) 20.38 प्रतिशत
(स) 31.60 प्रतिशत
(द) 33.33 प्रतिशत

2. एक ऐसे वृत्तखण्ड की लंबाई निकालें, जिसका केन्द्रीय कोण 45º है और वृत्त की त्रिज्या 28 सेमी है?
(अ) 11 सेमी
(ब) 33 सेमी
(स) 44 सेमी
(द) 22 सेमी

3. एक आयत में
(अ) विकर्ण विपरीत कोणों के समद्विभाजक होते हैं
(ब) लगातार भुजा संगत होती है
(स) सभी भुजा संगत होती है
(द) विकर्ण दो संगत त्रिकोण बनाते हैं

4. दो भिन्न इस प्रकार हैं कि उनका गुणन -4 है और योग -32/15 है। दोनों भिन्न क्या हैं?
(अ) 6/15, -10/3
(ब) 6/5, -10/3
(स) 7/2, -8/7
(द) -10/7, 14/5

5. एक समांतर श्रेणी का चौथा पद 15 है, पंद्रहवां पद -29 है, दसवें पद का पता लगाएं?
(अ) -5
(ब) -13
(स) -17
(द) -9

6. ए एक काम 20 दिन में और बी 50 दिन में करता है। यदि वे दोनों 5 दिन साथ मिलकर काम करें, तो काम का कितना भाग बाकी रह जायेगी?
(अ) 13/20
(ब) 1/3
(स) 1/6
(द) 2/9

7. दो कारें क्रमश: 30 और 44 किमी/घंटा की गति से शहर ए से शहर बी तक यात्रा करती है। एक कार यात्रा के लिए दूसरी कार की तुलना में 3.5 घंटा कम समय लेती है, तो शहर ए से शहर बी के बीच की दूरी कितनी होगी?
(अ) 330 किमी
(ब) 396 किमी
(स) 495 किमी
(द) 264 किमी

8. राजीव एक मशीन 55 लाख रुपए में घाटे में बेचता है। यदि उसने उसे 67 लाख रुपए में बेचा होता, तो उसका लाभ उसके पूर्व घाटे का 5 गुना होता। मशीन का क्रय मूल्य ............ है।
(अ) 65 लाख रु
(ब) 57 लाख रु
(स) 78 लाख रु
(द) 49 लाख रु

9. 77 छात्रों के औसत अंक 69 हैं। इसमें 54 अंकों के बजाय 45 अंकों की एकगलत प्रविष्टि भी शामिल है। सही औसत ............ है।
(अ) 68.875 अंक
(ब) 69.125 अंक
(स) 68.625 अंक
(द) 69.375 अंक

10. एक डिशवाशर और वैक्यूम क्लीनर की कुल कीमत 78750 रु थी। वैक्यूम क्लीनर की 37 प्रतिशत लाभ के साथ और डिशवाशर को 27 प्रतिशत हानि के साथ बेच दिया गया। यदि दोनों वस्तुओं का बिक्री मूल्य समान था, तो सस्ती वस्तु का क्रय मूल्य ...................... था।
(अ) 51375 रु
(ब) 29375 रु
(स) 30750 रु
(द) 27375 रु

11. एक गोलार्ध के कुल सतह का क्षेत्रफल 41.58 वर्ग सेमी है। उसकी वक्र सतह का क्षेत्रफल ज्ञात करें।
(अ) 27.72 वर्ग सेमी
(ब) 55.44 वर्ग सेमी
(स) 9.24 वर्ग सेमी
(द) 13.86 वर्ग सेमी

12. ज्ञात कीजिए
(61 + 62 + 63 + ....... +110) = ?
(अ) 4275
(ब) 8550
(स) 12825
(द) 17100

13. महमूद काम का एक भाग 40 घंटे में पूरा कर सकता है, यदि उसे जानकी ने सहायता की, जोकि 50 प्रतिशत अधिक कार्यक्षम है, तो कितने समय में दोनों काम साथ मिलकर पूरा कर लेंगे?
(अ) 2 घंटे
(ब) 6 घंटे
(स) 16 घंटे
(द) 3 घंटे

14. (1+cosA)/(1-cosA) का मान क्या है?
(अ) (cosecA - cotA)²
(ब) (cosecA + cotA)²
(स) (secA + cotA)²
(द) (secA - cotA)²

15. बिंदु C (5, -2) और D (-1,8) को जोडऩे वाली रेखा खंड के मध्य-बिंदू के निर्देशांक क्या हैं?
(अ) (-2, -3)
(ब) (2, 3)
(स) (-2, 3)
(द) (2, -3)


उत्तर - गणित क्विज - 24
1. (ब), 2. (द), 3. (द), 4. (ब), 5. (द), 6. (अ), 7. (अ), 8. (ब), 9. (ब), 10. (द), 11. (अ), 12. (अ), 13. (स), 14. (ब), 15. (ब)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें