तर्कशक्ति (Reasoning) क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
1. एक स्त्री की तरफ संकेत करते हुए दिवाकर ने कहा, "उसकी माँ का एकमात्र नाती मेरा पुत्र है।" दिवाकर उस स्त्री से किस प्रकार संबंधित है?
(अ) बुआ
(ब) बहन
(स) माता
(द) पत्नी
2. दिए गए प्रश्न में, निम्नलिखित विकल्पों में से वह शब्द चुनिए जो दिए गए शब्द के अक्षरों का प्रयोग करके नहीं बनाया जा सकता है।
Biological
(अ) Logic
(ब) Globe
(स) Bail
(द) Bill
3. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द को चुनिए।
हृदय : अंग : : ? : ?
(अ) हड्ड़ी : कैल्सियम
(ब) आँखें : अंग
(स) टांग : पैर
(द) कान : इंद्रियां
4. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द युग्म को चुनिए।
(अ) पंचांग : तिथि
(ब) डेयरी : दूध
(स) कापी : नोट्स
(द) खाते : प्रविष्टियां
5. अक्षर को याद है कि मैच 26 अप्रेल के बाद लेकिन 30 अप्रेल से पहले है, जबकि सुरेश को याद है कि मैच 22 अप्रेल के बाद लेकिन 28 अप्रेल से पहले है। मैच अप्रेल की किस तारीख को है?
(अ) 29
(ब) 26
(स) 27
(द) 28
6. दिए गए प्रश्न में, निम्नलिखित विकल्पों में से वह शब्द चुनिए जो दिए गए शब्द के अक्षरों का प्रयोग करके नहीं बनाया जा सकता है।
Passenger
(अ) Anger
(ब) Pass
(स) Page
(द) Pain
7. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द को चुनिए।
एम्पीयर : विद्युत प्रवाह : : फैथम : ?
(अ) जल की गहराई
(ब) आवृत्ति
(स) ध्वनि स्तर
(द) कार्य या ऊर्जा
8. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द को चुनिए।
(अ) बेसबॉल
(ब) फुटबॉल
(स) हॉकी
(द) स्नूकर
9. अमन तथा अंकित की वर्तमाव आयु का अनुपात 2 : 1 है तथा उनकी वर्तमान आयु का योग 72 वर्ष है। 6 वर्ष बाद अमन की आयु (वर्षों में) क्या होगी?
(अ) 30
(ब) 48
(स) 52
(द) 54
10. पांच लड़कियां- R, S, T, P तथा Q उत्तर की ओर मुख करके एक पंक्ति में बैठी हुई हैं। T पंक्ति के मध्य में बैठी हुई है। Q क्रमश: P के तुरंत दायें तथा T के तुरंत बायें बैठी हुई है। S पंक्ति के अंतिम छोर पर नहीं बैठी है। R के बायें ओर तीसरे स्थान पर कौन बैठी हुई है?
(अ) P
(ब) Q
(स) S
(द) T
11. दिए गए प्रश्न में, निम्नलिखित विकल्पों में से वह शब्द चुनिए जो दिए गए शब्द के अक्षरों का प्रयोग करके नहीं बनाया जा सकता है।
ERADICATE
(अ) AREA
(ब) CARE
(स) DICE
(द) TASTE
12. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द को चुनिए।
गणित : सूत्र : : रसायन-शास्त्र : ?
(अ) अभिक्रियाएं
(ब) जीव
(स) प्रमेय
(द) गुरुत्वाकर्षण
13. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द को चुनिए।
(अ) दूरभाषा यंत्र
(ब) कम्प्यूटर
(स) फाउंटेन पेन
(द) टेलीविजन
14. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से विषम अक्षर युग्म को चुनिए।
(अ) BN – P
(ब) GI – R
(स) LM – Y
(द) TA – U
15. P तथा Q की वर्तमान आयु का अनुपात 9 : 4 है। उनकी आयु में 20 वर्षों का अन्तर है। 10 वर्षों के बाद उनकी आयु का योग (वर्षों में) कितना होगा?
(अ) 62
(ब) 66
(स) 72
(द) 76
उत्तर - रीजनिंग क्विज - 38
1. (द), 2. (ब), 3. (ब), 4. (ब), 5. (स), 6. (द), 7. (द), 8. (द), 9. (द), 10. (ब), 11. (द), 12. (अ), 13. (स), 14. (ब), 15. (स)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें