गुरुवार, 18 अगस्त 2022

गणित क्विज - 26

गणित क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. दो भिन्न इस प्रकार हैं कि उनका गुणनफल -9/10 है और योग -13/40 है। वह दो भिन्न क्या हैं?
(अ) 2/5, -9/4
(ब) 1/5, -9/2
(स) 4/5, -9/8
(द) -2/5, -9/4

2. एक मालगाड़ी के द्वारा स्टेशन पार करने के 2 घंटे बाद, उसका पीछे करते हुए एक और रेलगाड़ी ने 63 किमी/घंटा की गति से यात्रा करते हुए उसी स्टेशन को पार किया। यदि स्टेशन पार करने के 7 घंटे बाद रेलगाड़ी मालगाड़ी से आगे निकल जाती है, तो मालगाड़ी की गति क्या होगी?
(अ) 58.8 किमी/घंटा
(ब) 73.5 किमी/घंटा
(स) 49 किमी/घंटा
(द) 39.2 किमी/घंटा

3. यदि किसी त्रिभुज के कोनों के निर्देशांक A(3,-4), B(-5,5) और C(-3, -1) हैं, तो उसके केन्द्रक के निर्देशांक क्या होंगे?
(अ) (3,0)
(ब) (-3,0)
(स) (-4,0)
(द) (3,0)

4. यदि एक वृत्ताकार की त्रिज्या में 15 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है, तो उसका क्षेत्रफल .......... से बढ़ जाएगा।
(अ) 30 प्रतिशत
(ब) 32.25 प्रतिशत
(स) 15 प्रतिशत
(द) 16.125 प्रतिशत

5. जब 0.090909 ........... को भिन्न में बदला जाए, तो परिणाम क्या होगा?
(अ) 1/33
(ब) 1/11
(स) 2/33
(द) 6/11

6. एक वयस्क के टिकट का मूल्य 1600 रु है और एक बच्चे के टिकट का मूल्य 600 रु है। दो वयस्कों के साथ 1 बच्चा नि:शुल्क जा सकता है। यदि एक समूह में 17 वयस्क और 7 बच्चे हैं, तो उस समूह को कितनी छूट मिलेगी?
(अ) 13.37 प्रतिशत
(ब) 26.02 प्रतिशत
(स) 24.41 प्रतिशत
(द) 32.2 प्रतिशत

7. दो शहरों के बीच का बस का भाड़ा 5:11 के अनुपात में बढ़ाया गया है। भाड़े में हुई वृद्धि का पता लगाएं, यदि मूल भाड़ा 275 रु है।
(अ) 605 रु
(ब) 121 रु
(स) 330 रु
(द) 242 रु

8. एक निश्चित राशि पर 2 वर्षों के लिए 9 प्रतिशत वार्षिक दर से वार्षिक रूप से संयोजित होने वाले साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज में अंतर 405 रु है। राशि कितनी है?
(अ) 50000 रु
(ब) 100000 रु
(स) 200000 रु
(द) 150000 रु

9. यदि (1 + sinA)/cosA + cosA/(1 + sinA) = x, तो x का क्या मान है?
(अ) 2cosecA
(ब) 2cosec2A
(स) 2sec2A
(द) 2secA

10. यदि cot(A/2) = x, तो x का क्या मान है?
(अ) cosecA - cotA
(ब) cosecA + cotA
(स) secA + cotA
(द) secA - cotA

11. मान ज्ञात कीजिए-
199992 x 200008 = ?
(अ) 39999799936
(ब) 39999999836
(स) 39999999936
(द) 39999999926

12. निम्नलिखित द्विघात समीकरण में से किसके वास्तविक मूल है?
(अ) 4x² - 9x + 6 = 0
(ब) 3x² - 2x + 6 = 0
(स) 2x² - 7x + 6 = 0
(द) x² - 2x + 2 = 0

13. एक घन का आयतन 512 घन से.मी. है, इसके कुल सतह का क्षेत्रफल क्या है? (π = 22/7 लीजिए)
(अ) 768 वर्ग से.मी.
(ब) 192 वर्ग से.मी.
(स) 384 वर्ग से.मी.
(द) 576 वर्ग से.मी.

14. यदि 2x - 3 ≤ 5 + x और 5 - x < 1 + 5x; तो x का निम्न मानों में से क्या मान होगा?
(अ) -1
(ब) 1
(स) 9
(द) -9

15. एक आदमी अपनी आय का 59 प्रतिशत खर्च करता है और बाकी की बचत करता है। वह अपने खर्चे का कितनी प्रतिशत बचत करता है?
(अ) 72.57 प्रतिशत
(ब) 83.19 प्रतिशत
(स) 89.09 प्रतिशत
(द) 69.49 प्रतिशत


उत्तर - गणित क्विज - 26
1. (स), 2. (स), 3. (ब), 4. (ब), 5. (ब), 6. (अ), 7. (स), 8. (अ), 9. (द), 10. (ब), 11. (स), 12. (स), 13. (स), 14. (ब), 15. (द)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें