बुधवार, 3 अगस्त 2022

हिन्दी भाषा - अनुच्छेद प्रश्न व उत्तर-10

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले अनुच्छेद/गद्यांश/गद्यावतरण (hindi passage) संबंधी अभ्यास प्रश्न

निम्नांकित गद्यावतरण को पढ़कर नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
किसे कहूँ मैं शिक्षा? क्या है शिक्षा का सच? कैसा होता है शिक्षित व्यक्ति और कैसा होता है पढ़ा-लिखा समाज? मेरे गुरु श्री दयालचन्द्र जी सोनी तोपूरी एक काव्यात्मक पुस्तक लिख गये। इस पुस्तक का नाम है 'हूँ अणभाणियों शिक्षित हूँ'। उनका आशय स्पष्ट है किहर पढ़ा-लिखा आदमी अनपढ़ है। उन्होंने जब यह पुस्तक लिखी तो साफ कहा कि यह किताब उनके पूरे जीवन की शिक्षा का सार है। तब फिर हमें यह भी मान लेना चाहिए कि हमारा पूरा पढ़ा-लिखा समाज खासा अनपढ़ है, अशिक्षित है। तब फिर बताइए कि शिक्षा को कहाँ खोजें।
कहते हैं कि शिक्षा बालक के जन्म के साथ बालक को मिली प्रतिभा का विकास है। उसकी सोयी हुई शक्तियों को जगाने का नाम शिक्षा है। मगर ऐसा तो तब सम्भव है जब हम यह जान लें कि कौन-कौन सा बालक कौन-कौन सी प्रतिभा के साथ पैदा हुआ है? उनके शरीर में एवं उसके मन-मस्तिष्क में कौन-कौन सी शक्तियाँ सोयी हुई हैं।
इसका अर्थ यह हुआ कि जो-जो बालक शाला में आया है उसको हम पहले पढ़ें। हर बालक को पढ़-पढ़ कर पहचानें कि वह क्या है? उसकी प्रदत्त प्रतिभा क्या है? और कौन-कौन सी सुषुप्त शक्तियों को लिये हुए वह हमारे सामने उपस्थित हुआ है।

प्रश्न 1. 'उसकी प्रदत्त प्रतिभा क्या है?' वाक्य है-
(अ) विधानवाचक
(ब) नकारात्मक
(स) प्रश्नवाचक
(द) संदेहवाचक

प्रश्न 2. 'शरीर' में 'इक' प्रत्यय लगाने पर शब्द बनेगा
(अ) शरीरिक
(ब) शारिरिक
(स) शारीरिक
(द) शारीरीक

प्रश्न 3. लेखक के अनुसार शिक्षित होना और साक्षर होना
(अ) दोनों पर्यायवाची हैं
(ब) दोनों में मूलभूत अन्तर होता है
(स) दोनों समान हैं
(द) दोनों में थोड़ा-बहुत अन्तर है

प्रश्न 4. यहाँ 'पढ़ा-लिखा' होने से तात्पर्य है-
(अ) शिक्षित होना
(ब) साक्षर होना
(स) निरक्षक होना
(द) अशिक्षित होना

प्रश्न 5. 'शिक्षा' का अर्थ है-
(अ) बच्चों को शक्तिशाली बनाना
(ब) बच्चों को केवल अक्षर ज्ञान देना
(स) बच्चों को जानकारी देना
(द) बच्चों में विद्यमान शक्तियों को प्रस्फुटित करना

प्रश्न 6. लेखक के अनुसार
(अ) बच्चों के अलग-अलग प्रतिभा होती है
(ब) सभी बच्चों की शक्तियाँ सुषुप्त अवस्था में ही रहती है
(स) सभी बच्चे शाला जाकर प्रतिभाशाली बन जाते हैं
(द) सभी बच्चे समान रूप से प्रतिभाशाली होते हैं

प्रश्न 7. बच्चों को शिक्षा देने के लिए सबसे पहले क्या जरूरी है?
(अ) बच्चों को प्रतिभाओं के अनुसार वर्गीकृत करना
(ब) बच्चों को पढ़ाना
(स) बच्चों की समस्त क्षमताओं, प्रतिभाओं को जानने के लिए उन्हें पढऩा
(द) प्रतिभाओं के विभिन्न रूप जानना

प्रश्न 8. इस गद्यांश में शिक्षा का कौनसा सिद्धान्त निहित है?
(अ) शक्तियाँ सदैव सुषुप्त अवस्था में ही रहती है
(ब) सभी बच्चों के वैयक्तिक भिन्न होती है
(स) सभी बच्चे समान रूप से प्रतिभाशाली होते हैं
(द) पढ़े-लिखे लोग अनपढ़ होते हैं

प्रश्न 9. 'हर बालक को पढ़-पढ़ कर पहचानें कि वह क्या है?' वाक्य में 'पहचानें' क्रिया का कर्त्ता हो सकता है-
(अ) हम
(ब) वह
(स) तुम
(द) मैं

उत्तर - 1. (स), 2. (स), 3. (ब), 4. (ब), 5. (द), 6. (अ), 7. (स), 8. (ब), 9. (अ)



हिंदी अनुच्छेद/गद्यांश/गद्यावतरण (passage in hindi) संबंधी यह पैराग्राफ यूपीपीसीएस की ओर से आयोजित परीक्षा में पूछा गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें