सोमवार, 15 अगस्त 2022

तर्कशक्ति (Reasoning) क्विज - 40

तर्कशक्ति (Reasoning) क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. दिए गए प्रश्न में, निम्नलिखित विकल्पों में से वह शब्द चुनिए जो दिए गए शब्द के अक्षरों का प्रयोग करके नहीं बनाया जा सकता है-
Improvement
(अ) Rope
(ब) Trim
(स) Important
(द) Prove

2. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द/अक्षर/संख्या/संख्या युग्म को चुनिए।
(अ) HOC
(ब) KMB
(स) FSA
(द) PDW

3. दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द को चुनिए।
पीला : नींबू : : बैंगनी : ?
(अ) सेब
(ब) बैंगन
(स) आम
(द) प्याज

4. चार बक्सों का वजन 80, 60, 90 और 70 किलोग्राम है। निम्नलिखित में से बक्सों के किसी भी संयोजन से कुल वजन, किलोग्राम में कौनसा नहीं हो सकता?
(अ) 300
(ब) 230
(स) 220
(द) 290

5. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द/अक्षर/संख्या/संख्या युग्म को चुनिए।
(अ) 2356
(ब) 1232
(स) 4268
(द) 2270

6. एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें एक शब्द लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए जो अनुक्रम को पूरा करे।
Smart, Aspire, Castle, Abysmal, Accost, ?
(अ) Shop
(ब) Class
(स) Show man
(द) Duties

7. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द को चुनिए।
(अ) बहन
(ब) भतीजा
(स) बेटी
(द) आंटी

8. मिष्टी का जन्मदिन 27 अप्रेल, दिन गुरुवार को है। यदि आराध्या का जन्म 20 अक्टूबर को हुआ था, तो उसी वर्ष आराध्या का जन्मदिन सप्ताह के किस दिन होगा?
(अ) शुक्रवार
(ब) बुधवार
(स) शनिवार
(द) गुरुवार

9. निम्नलिखित विकल्पों में से वह शब्द चुनिए जो दिए गए शब्द के अक्षरों का प्रयोग करके नहीं बनाया जा सकता है-
SANCTION
(अ) STOIC
(ब) TACOS
(स) STONE
(द) SONIC

10. एक पंक्ति में, A तथा B के मध्य में 6 लड़के हैं तथा A पंक्ति में सबसे पहला लड़का है। B तथा C के मध्य में 3 लड़के हैं। यदि C के पश्चात् 12 लड़के हो, तो पंक्ति में कम से कम कितने लड़के हैं?
(अ) 20
(ब) 16
(स) 24
(द) 18

11. निम्नलिखित विकल्पों में से वह शब्द चुनिए जो दिए गए शब्द के अक्षरों का प्रयोग करके नहीं बनाया जा सकता है।
INFORMATION
(अ) NATION
(ब) INFRA
(स) RATION
(द) MATER

12. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित लुप्त अंक ज्ञात कीजिए।
13, 27, 56, 115, ?
(अ) 224
(ब) 231
(स) 233
(द) 234

13. एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक महिला 150 मीटर पूर्व की ओर चलती है, फिर वह उत्तर की ओर मुड़ जाती है और 180 मीटर चलती है, फिर वह पश्चिम की ओर मुड़ जाती है और 70 मीटर चलती है, फिर वह अपनी बाईं ओर मुड़ जाती है और 180 मीटर चलती है। वह अपनी प्रारंभिक स्थिति से अब कहां है?
(अ) 80 मीटर पश्चिम
(ब) 220 मीटर पूर्व
(स) 80 मीटर पूर्व
(द) 220 मीटर पश्चिम

14. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द को चुनिए।
(अ) क्रिकेट
(ब) कैरम
(स) टेबल टेनिस
(द) शतरंज

15. दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द को चुनिए।
भेड़ : मेमना : : गाय : ?
(अ) बिल्ली का बच्चा
(ब) शावक
(स) बछड़ा
(द) इल्ली


उत्तर - रीजनिंग क्विज - 40
1. (स), 2. (द), 3. (ब), 4. (द), 5. (द), 6. (द), 7. (ब), 8. (अ), 9. (स), 10. (स), 11. (द), 12. (द), 13. (स), 14. (अ), 15. (स)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें