बुधवार, 24 अगस्त 2022

तर्कशक्ति (Reasoning) क्विज - 41

तर्कशक्ति (Reasoning) क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. छह वर्ष पूर्व परवेज की आयु मनीष की वर्तमान आयु के बराबर थी। यदि परवेज की वर्तमान आयु मनीष की वर्तमान आयु से एक-चौथाई अधिक है, तो कितने वर्षों में परवेज की आयु मनीष की वर्तमान आयु की दुगुनी हो जाएगी।
(अ) 6
(ब) 12
(स) 15
(द) 18

2. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द को चुनिए।
562 : 30 : : 663 : ?
(अ) 44
(ब) 49
(स) 54
(द) 58

3. दिए गए प्रश्न में, निम्नलिखित विकल्पों में से वह शब्द चुनिए जो दिए गए शब्द के अक्षरों का प्रयोग करके नहीं बनाया जा सकता है-
CALCULATING
(अ) GAIN
(ब) TANING
(स) TAIL
(द) CULT

4. सुमित्रा को याद है कि उनकी माता का जन्मदिन 13 फरवरी के बाद लेकिन 16 फरवरी से पहले आता है लेकिन उसके भाई को याद है कि उनकी माता का जन्मदिन 14 फरवरी के बाद लेकिन 17 फरवरी से पहले आता है। किस तारीख को सुमित्रा की माता का जन्मदिन मनाया जाएगा?
(अ) 13 फरवरी
(ब) 14 फरवरी
(स) 15 फरवरी
(द) 17 फरवरी

5. निम्नलिखित शब्दों को शब्दकोश में आने वाले क्रम के अनुसार लिखें।
i. Required
ii. Requirement
iii. Repentant
iv. Reciprocal
(अ) iii, iv, ii, i
(ब) iv, i, iii, ii
(स) iv, i, ii, iii
(द) iv, iii, i, ii

6. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द/अक्षर/संख्या/संख्या युग्म को चुनिए।
(अ) P15
(ब) M13
(स) G07
(द) T20

7. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द/अक्षर/संख्या/संख्या युग्म को चुनिए।
(अ) PM
(ब) TP
(स) HE
(द) UR

8. पाँच ऊर्जा पेय- रेड, मोटो, एनर्जी, लॉयन तथा बुल में चीनी की मात्रा भिन्न-भिन्न है। मोटो में चीनी की मात्रा अन्य ऊर्जा पेयों की तुलना में सबसे अधिक है। एनर्जी में चीनी की मात्रा केवल लॉयन में अधिक है। बुल में चीनी की मात्रा रेड से अधिक नहीं है। निम्नलिखित में से किस ऊर्जा पेय में दूसरी सबसे अधिक चीनी की मात्रा हैं?
(अ) बुल
(ब) एनर्जी
(स) रेड
(द) मोटो

9. एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें से एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए, जो अनुक्रम को पूरा करे।
GM, JO, KP, NR, OS, ?
(अ) QR
(ब) RU
(स) RS
(द) RT

10. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द को चुनिए।
(अ) नायलॉन
(ब) ऊन
(स) रेशम
(द) कपास

11. चिराग का जन्मदिन गुरुवार 1 जून को है। यदि रियांश का जन्म 3 दिसंबर को हुआ था तो उसी वर्ष रियांश का जन्मदिन सप्ताह में किस दिन होगा?
(अ) बुधवार
(ब) रविवार
(स) शुक्रवार
(द) शनिवार

12. निम्नलिखित प्रश्न में अक्षरों का कौनसा समूह खाली स्थानों पर क्रमवार रखने से दी गई अक्षर श्रृंखला को पूरा करेगा?
JK_LJ_KL_KK_
(अ) KKKJ
(ब) JKJK
(स) KKJL
(द) KJKJ

13. चार बक्सों का वजन 20, 40, 50 और 30 किलोग्राम है। निम्नलिखित में से बक्सों के किसी भी संयोजन से कुल वजन, किलोग्राम में कौनसा नहीं हो सकता है और एक संयोजन में एक बक्सा एक ही बार प्रयोग में लाया जा सकता है?
(अ) 140
(ब) 130
(स) 90
(द) 120

14. दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द/अक्षर/संख्या को चुनिए।
731 : 11 : : 991 : ?
(अ) 19
(ब) 13
(स) 17
(द) 23

15. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द/अक्षर/संख्या/संख्या युग्म को चुनिए।
(अ) EV
(ब) KV
(स) GN
(द) IR


उत्तर - रीजनिंग क्विज - 41
1. (द), 2. (स), 3. (ब), 4. (स), 5. (द), 6. (अ), 7. (ब), 8. (स), 9. (ब), 10. (अ), 11. (ब), 12. (स), 13. (ब), 14. (अ), 15. (अ)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें