गुरुवार, 4 अगस्त 2022

तर्कशक्ति (Reasoning) क्विज - 39

तर्कशक्ति (Reasoning) क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. दिए गए प्रश्न में, निम्नलिखित विकल्पों में से वह शब्द चुनिए जो दिए गए शब्द के अक्षरों का प्रयोग करके नहीं बनाया जा सकता है।
REASONABLE
(अ) EASE
(ब) NOBLE
(स) SEASON
(द) SOLAR

2. दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द/अक्षर/संख्या को चुनिए।
37: 10 :: 65: ?
(अ) 11
(ब) 15
(स) 16
(द) 14

3. चार बक्सों का वजन 20, 30, 50 और 70 किलोग्राम है। निम्नलिखित में से बक्सों के किसी भी संयोजन से कुल वजन, किलोग्राम में कौनसा नहीं हो सकता है और एक संयोजन में एक बक्सा एक ही बार प्रयोग मेंलाया जा सकता है?
(अ) 170
(ब) 160
(स) 120
(द) 150

4. दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द को चुनिए।
विमान : पायलट : : जहाज : ?
(अ) कप्तान
(ब) फौजी
(स) नौसेना
(द) मेजर

5. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द को चुनिए।
(अ) पहाड़
(ब) घाटी
(स) पेड़
(द) पर्वत

6. आरव का जन्मदिन रविवार 12 मार्च को है। यदि मधुप का जन्म 10 अगस्त को हुआ था तो उसी वर्ष मधुप का जन्मदिन सप्ताह में किस दिन होगा?
(अ) गुरुवार
(ब) बुधवार
(स) शुक्रवार
(द) शनिवार

7. निम्नलिखित विकल्पों में से वह शब्द चुनिए जो दिए गए शब्द के अक्षरों का प्रयोग करके नहीं बनाया जा सकता है-
FAMISHED
(अ) SHADE
(ब) MEDIAS
(स) MASHED
(द) AMUSED

8. एक व्यक्ति 3 कि.मी. पश्चिम की ओर चलता है, फिर दक्षिण की ओर मुड़ जाता है और 7 कि.मी. तक चलता है, फिर पूर्व की ओर मुड़ जाता है, और 3 कि.मी. तक चलता है, फिर अपनी दाईं ओर मुड़ जाता है और 5 कि.मी. तक चलता है। वह अपनी प्रारंभिक स्थिति से अब कहां हैं?
(अ) 12 किमी उत्तर
(ब) 2 किमी दक्षिण
(स) 12 किमी दक्षिण
(द) 2 किमी उत्तर

9. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द को चुनिए।
पुस्तक : पन्ने : : महाद्वीप : ?
(अ) जल
(ब) जंगल
(स) देशों
(द) भूमि

10. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित संख्या को चुनिए।
4 : 17 : : 7 : ?
(अ) 49
(ब) 50
(स) 51
(द) 52

11. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द युग्म को चुनिए।
(अ) उदास : आशामय
(ब) आनन्दित : अति आनन्दित
(स) ऊँचा : विशाल
(द) पगडंडी : पथमार्ग

12. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से लुप्त अंक ज्ञात कीजिए।
1, 3, 6, 11, 18, ?
(अ) 27
(ब) 28
(स) 29
(द) 31

13. एक व्यक्ति की ओर संकेत करते हुए रीतिका ने कहा, "वह मेरे दादाजी के एकमात्र पुत्र का पुत्र है।" रीतिका उस व्यक्ति से किस प्रकार संबंधित है?
(अ) बुआ
(ब) बहन
(स) माता
(द) पत्नी

14. चार पुस्तकों में पुस्तक 1, पुस्तक 2 से दोगुनी भारी है। पुस्तक 3 का भार पुस्तक 2 के भार का आधा है। पुस्तक 4 का भार पुस्तक 2 की तुलना में 60 ग्राम अधिक है लेकिन पुस्तक 1 की तुलना में 60 ग्राम कम है। कौनसी पुस्तक सबसे भारी है?
(अ) पुस्तक 1
(ब) पुस्तक 2
(स) पुस्तक 3
(द) पुस्तक 4

15. दिए गए विकल्पों में से विषम संख्या को चुनिए.
(अ) 1600
(ब) 2500
(स) 3600
(द) 4000


उत्तर - रीजनिंग क्विज - 39
1. (स), 2. (अ), 3. (ब), 4. (अ), 5. (स), 6. (अ), 7. (द), 8. (स), 9. (स), 10. (ब), 11. (अ), 12. (स), 13. (ब), 14. (अ), 15. (द)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें