बुधवार, 7 सितंबर 2022

तर्कशक्ति (Reasoning) क्विज - 42

तर्कशक्ति (Reasoning) क्विज कॉम्पिटिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

1. एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें से एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए, जो अनुक्रम को पूरा करे।
DP, EY, FJ, ?
(अ) GX
(ब) GS
(स) GT
(द) GW

2. दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द को चुनिए।
जीभ : स्वाद : : नाक : ?
(अ) गंध
(ब) चेहरा
(स) स्पर्श
(द) ठोड़ी

3. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द/अक्षर/संख्या/संख्या युग्म को चुनिए।
(अ) BJRZ
(ब) MUC
(स) GOWE
(द) SAIR

4. एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें एक शब्द लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए जो अनुक्रम को पूरा करे।
Pension, Aptitude, Captain, Tropical, Survive, ?
(अ) Parrot
(ब) Apply
(स) Trap
(द) Tetrapod

5. दिए गए प्रश्न में, निम्नलिखित विकल्पों में से वह शब्द चुनिए जो दिए गए शब्द के अक्षरों का प्रयोग करके नहीं बनाया जा सकता है-
ORDINALS
(अ) DINAR
(ब) ADORN
(स) SALON
(द) IDEAL

6. यदि QUICKLY को किसी कोड में OSGAIJW लिखा जाता है, तो HUE को उसी कोड में क्या लिखा जाएगा?
(अ) ZMA
(ब) FSC
(स) HZK
(द) HNI

7. एक ट्रक 36 कि.मी. उत्तर की ओर जाता है, फिर यह पश्चिम की ओर मुड़ जाता है और 9 कि.मी. तक जाता है, फिर यह दक्षिण की ओर मुड़ जाता है और 50 कि.मी. तक जाता है, फिर यह अपनी बायीं ओर मुड़ जाता है और 9 कि.मी. तक जाता है। वह अपनी प्रारंभिक स्थिति से अब कहां है?
(अ) 14 कि.मी. उत्तर
(ब) 86 कि.मी. दक्षिण
(स) 86 कि.मी. उत्तर
(द) 14 कि.मी. दक्षिण

8. दिए गए विकल्पों में से विषम संख्या को चुनिए।
(अ) 15
(ब) 20
(स) 40
(द) 60

9. दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द/अक्षर/संख्या/संख्या युग्म को चुनिए।
(अ) PR
(ब) LN
(स) YW
(द) AC

10. एक अनुक्रम दिया गया है, जिसमें से एक पद लुप्त है। दिए गए विकल्पों में से वह सही विकल्प चुनिए जो अनुक्रम को पूरा करे।
ADG, ILO, QTW, ?
(अ) YBE
(ब) ZBD
(स) PRT
(द) BCD

11. दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द/अक्षर/संख्या को चुनिए।
JK : TV : : OP : ?
(अ) DF
(ब) WV
(स) ST
(द) QR

12. एक विशिष्ट कोड भाषा में ‘MOTHER’ को ‘NPUGDQ’ लिखा जाता है। इस कोड भाषा में ‘ORANGE’ को किस प्रकार लिखा जाएगा?
(अ) PSBMDF
(ब) PSBMFD
(स) PBSMFD
(द) PSBDMF

13. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द को चुनिए।
केला : फल : : अदरक : ?
(अ) जड़
(ब) फल
(स) फूल
(द) तना

14. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से संबंधित संख्या को चुनिए।
65 : 82 : : 145 : ?
(अ) 168
(ब) 168
(स) 169
(द) 170

15. निम्नलिखित प्रश्न में दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द को चुनिए।
(अ) पेड़
(ब) पत्ते
(स) फूल
(द) तना


उत्तर - रीजनिंग क्विज - 42
1. (द), 2. (अ), 3. (द), 4. (द), 5. (द), 6. (ब), 7. (द), 8. (अ), 9. (स), 10. (अ), 11. (अ), 12. (ब), 13. (द), 14. (द), 15. (अ)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें