केंद्रशासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सभी गांवों को हर घर जल सुविधा और खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह को देश का पहला स्वच्छ सुजल प्रदेश घोषित किया है। शेखावत ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल डी. के. जोशी को इसका प्रमाण पत्र सौंपा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें