विश्व अल्जाइमर दिवस
(World Alzheimer's Day)
आज का दिन : 21 सितंबर 2026
- सम्पूर्ण विश्व में प्रतिवर्ष 21 सितंबर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है।
- विश्व अल्जाइमर दिवस अल्जाइमर रोग एवं डिमेंशिया के बारे में लोगों में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
- सन् 1906 में जर्मन न्यूरोलॉजिस्ट एलोइस अल्जाइमर ने इस बीमारी का पता लगाया था और इन्हीं के नाम पर इस बीमारी को 'अल्जाइमर' नाम दिया गया।
- अल्जाइमर बीमारी से पीडि़त व्यक्ति की स्मरण शक्ति कम हो जाती है। कई मामलों में तो वह सब कुछ भूल जाता है।
- अल्जाइमर रोग का सबसे सामान्य रूप डिमेंशिया है। यह निरंतर बढ़ने होने वाला मस्तिष्क का रोग है, जिसके परिणामस्वरूप याददाश्त और सोचने की क्षमता में कमी होती है।
- यह एक वंशानुगत रोग के रूप में जाना जाता है। यह परिवार में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक चलता है।
- वर्तमान में लगभग 50 मिलियन लोग दुनिया भर में इस बीमारी से परेशान हैं।
- अल्जाइमर रोग का कोई स्थाई इलाज नहीं खोजा गया है। इस रोग के कारण अनिद्रा, चिंता, परेशानी, भटकाव और अवसाद हैं। इसके प्रारंभिक लक्षणों में स्मृति का खोना, निर्णय से जुड़ी समस्याएं, सवालों का बार-बार दोहराया जाना, मुसीबत से निपटने में परेशानी का सामना करना, रुपए-पैसों का बेहतर प्रबंधन न कर पाना मुख्य रूप से शामिल है।
- विश्व अल्जाइमर दिवस पर अपना समर्थन दिखाने के लिए बैंगनी रंग का उपयोग करना चाहिए। बैंगनी रंग को रहस्य रंग माना जाता है और यह रोग भी अब तक एक रहस्यमय बीमारी के रूप में ही मानवता के सामने खड़ा है। आप इस रोग के प्रति चिंता को दिखाने के लिए एक सरल तरीका अपना सकते हैं, अर्थात अपने फेसबुक पेज को बैंगनी रंग में रख सकते हैं।
*विश्व अल्जाइमर दिवस-2026 का विषय/थीम*
“The Earlier You Know, The More You Can Do: A Dementia Diagnosis Matters.”
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें