विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले अनुच्छेद/गद्यांश/गद्यावतरण (hindi passage) संबंधी अभ्यास प्रश्न
निम्नांकित गद्यावतरण को पढ़कर नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
आज तीसरी दुनिया के विकासशील देशों में देश के आधुनिकीकरण और विकास में रुचि रखने वाले व्यक्तियों के लिए भूमंडलीकरण एक मोहक शब्द है। अमेरिका तता उसकी बिरादरी के एकाधिकारवादी बड़े पूँजीवादी देशों ने गरीबी से संघर्ष कर रहे विकासशील देशों के त्वरित विकास के लिए इसे एक कारगर और प्रभावी उपाय के रूप में प्रचारित किया है। विकास के प्रश्न को केवल अर्थशास्त्र की दृष्टि से देखने वाले इन बड़े राष्ट्रों का मानना है कि सकल राष्ट्रीय उत्पाद और राष्ट्रीय आय की वृद्धि में इसकी भूमिका चमत्कारिक है। इस अर्थ में भूमंडलीकरण आज विश्व में विकास का नया और आकर्षक नारा बन गया है। किसी देश की अर्थव्यवस्था को अन्य देशों की अर्थव्यवस्था से संबद्ध कर उसे विश्वव्यापी बनाना। इसके लिए सभी वस्तुओं के आयात की खुली छूट, सीमा शुल्क में कमी, विदेशी पूँजी के मुक्त प्रवाह की अनुमति, सेवा क्षेत्र विशेषकर बैंकिंग, बीमा तथा जहाजरानी क्षेत्रों ने विदेशी पूँजी-निवेश आदि उदार अर्थनीतियों को अपनाना आवश्यक है। आर्थिक उदारीकरण भूमंडलीकरण की आधारभूत शर्त है जिसकी बिना देश की अर्थव्यवस्था को विश्वव्यापी आयाम नहीं दिया जा सकता। उदारीकरण का अर्थ है देश के उद्योग, व्यापार, लघु उद्योग और निर्यात की उपेक्षा कर विदेशी उद्योग व व्यापार स्थापित करने एवं आयात को बढ़ावा देने की उदारता बरतना। इस प्रकार भूमंडलीकरण निर्यात की तुलना में आयात तथा स्वदेशी उद्योग-धंधों की अपेक्षा विदेशी उद्योग-धंधों को प्रोत्साहन देने की आधारभूत नीति को अपनाकर चलता है, जो किसी भी राष्ट्र के हित में नहीं है विश्व के बड़े पूँजीवादी राष्ट्रों ने भूमंडलीकरण को विकासशील देशों के लिए एक अद्भुत वरदान माना है। गोया वह उन देशों के विकास के लिए अलादीन का चिराग हो।
प्रश्न 1. भूमंडलीकरण में
(अ) बड़े देशों द्वारा छोटे देशों का शोषण करने की भावना निहित है।
(ब) बड़े राष्ट्रों की एकाधिकारवादी मनोवृत्ति पर कुठाराघात होता है
(स) राष्ट्रों की सांस्कृतिक अस्मिता का संरक्षण होता है।
(द) विश्व के सभी देशों के समान विकास की भावना निहित है।
प्रश्न 2. इस गद्यांश का सर्वाधिक उपयुक्त शीर्षक निम्नलिखित में से क्या होना चाहिए?
(अ) वैश्वीकरण
(ब) बाजारीकरण
(स) आर्थिक उदारीकरण
(द) भूमंडलीकरण
प्रश्न 3. 'अलादीन का चिराग' का अर्थ है-
(अ) अभीसिप्त वस्तु
(ब) एकमात्र सहारा
(स) सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 4. भूमंडलीकरण से
(अ) विकासशील देशों का त्वरित विकास होता है।
(ब) निर्यात को प्रोत्साहन मिलता है।
(स) विदेशी उद्योग-धन्धों को प्रोत्साहन मिलता है।
(द) स्वदेशी उद्योग-धन्धों को प्रोत्साहन मिलता है।
उत्तर - 1. (अ), 2. (द), 3. (अ), 4. (स)
हिंदी अनुच्छेद/गद्यांश/गद्यावतरण (passage in hindi) संबंधी यह पैराग्राफ यूपीपीसीएस की ओर से आयोजित परीक्षा में पूछा गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें