विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1506 : क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व के देशों में कौनसा स्थान है?
(अ) पांचवां
(ब) छठा
(स) सातवां
(द) आठवां
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1545 : किस वर्ष पानीपत के युद्ध में बाबर ने दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी को हराकर दिल्ली और आगरा पर कब्जा किया था?
(अ) 1526
(ब) 1494
(स) 1543
(द) 1530
English Language Questions 1171 : Select the most appropriate synonym of the given word.
AFFLUENT
(A) Destitute
(B) Proficient
(C) Impoverished
(D) Wealthy
Reasoning प्रश्न 1495 : रेलगाड़ी ‘A’, 80 किमी/घंटा की चाल से चलती है और सुबह 11.00 बजे ‘X’ स्टेशन से चलना आरंभ करती है। रेलगाड़ी ‘B’ उसी दिन सुबह 11.15 बजे ‘X’ स्टेशन से उसी दिशा में चलना आरंभ करती है। 60 किमी की दूरी पर स्थित स्टेशन ‘Y’ पर, रेलगाड़ी ‘A’ से मिलने के लिए रेलगाड़ी ‘B’ की चाल क्या होनी चाहिए?
(अ) 125 किमी/घंटा
(ब) 115 किमी/घंटा
(स) 110 किमी/घंटा
(द) 120 किमी/घंटा
गणित प्रश्न 1297. दो कारें क्रमश: 30 और 36 कि.मी./घंटा की गति से शहर A से शहर B तक यात्रा करती हैं। एक कार यात्रा के लिए दूसरी कार की तुलना में 3 घंटा कम समय लेती है, तो शहर A से शहर B के बीच की दूरी कितनी होगी?
(अ) 648 कि.मी.
(ब) 810 कि.मी.
(स) 432 कि.मी.
(द) 540 कि.मी.
उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1506 : स (सातवां)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1545 : अ (1526)
English Language Questions 1171 : D (Wealthy)
Reasoning प्रश्न 1495 : द (120 किमी/घंटा)
गणित प्रश्न 1297 : द (540 कि.मी.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें