अंतरराष्ट्रीय तटस्थता दिवस
(International Day of Neutrality)
आज का दिन : 12 दिसंबर 2023
- प्रतिवर्ष 12 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय तटस्थता दिवस मनाया जाता है।
- 2 फरवरी 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 'अंतरराष्ट्रीय तटस्थता दिवस' मनाने का प्रस्ताव पारित किया और उसी वर्ष 12 दिसंबर को पहली बार यह दिवस मनाया गया।
- अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में तटस्थता को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
- संयुक्त राष्ट्र ने 12 दिसंबर 1995 को तुर्कमेनिस्तान को स्थायी रूप से तटस्थ राज्य के रूप में मान्यता प्रदान की थी। हालांकि दुनिया का सबसे पहला तटस्थता अपनाने वाला देश स्विट्जरलैंड है, जिसने 1815 में ही इसे अपना लिया था।
- भारतीय स्वतंत्रता के समय विश्व दो गुटों में बंटा हुआ था और यही गुटबाजी शीतयुद्ध का कारण बनी। स्वतंत्र भारत ने गुटों से पृथक रहकर तटस्थता की नीति चुनी। भारत ने तटस्थ विदेश नीति अपनाकर दोनों गुटों से मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें