विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले अनुच्छेद/गद्यांश/गद्यावतरण (hindi passage) संबंधी अभ्यास प्रश्न
निम्नांकित गद्यावतरण को पढ़कर नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
क्या आपने कभी महसूस किया है कि किसी सवाल का सही उत्तर मिल जाने के बाद सिर्फ उकताहट के सिवा कुछ बाकी नहीं बचता। इसके बाद सारे रास्ते बन्द से लगने लगती हैं। दूसरी ओर एक गलत जवाब उतना ही रोचक होता है जितना कोई रहस्यमय कत्ल। मुझे इस बात पर आश्चर्य होता है कि अपने अट्ठाईस वर्षों के अध्ययन के अनुभव में मैंने गलत उत्तरों से कितना कुछ सीखा है। अपनी खुद की और अपने विद्यार्थियों, दोनों द्वारा की गई गलतियों से। अब जब भी कोई विद्यार्थी किसी प्रश्न का गलत उत्तर देता है तो मैं उससे सबसे पहले यह पूछता हूँ कि उसने ऐसा उत्तर क्यों सोचकर दिया?
कला-संकाय के छात्र अक्सर यह शिकायत करते हैं कि विज्ञान-सम्बन्धी परीक्षाएँ उतनी रोमांचक नहीं होती- क्योंकि उनके प्रश्नों और उत्तरों का सही-सही अनुमान लगाया जा सकता है। यदि व्यक्ति को किसी प्रश्न का हल करने का तरीका पहले से ही मालूम है तो उससे कोई चुनौती नहीं बचती। यह सही है, भौतिक विज्ञान के शिक्षक बहुत कड़ी मेहनत करते हैं और सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके विद्यार्थी सही उत्त तक पहुँच जाएँ।
हालांकि यह भी अपनी जगह सच है कि भौतिक विज्ञान के शिक्षक के लिए सबसे मजेदार स्थिति तब पैदा होती है जब विद्यार्ती एक ऐसा गलत जवाब दे जिसमें गलती होते हुए भी कुछ सोचने के लिए मजबूर कर देने की क्षमता हो। वही वह स्थिति होती है कि जब भौतिकी के किसी पहलू पर पकड़ बनाने की कोशिश कर रहे विद्यार्थी के दिमाग की कशमकश को समझा जा सकता है।
बहुत से गलत जवाबों की तह से कुछ सही तथ्य और सोचने की शक्ति छुपी होती है। हो सकता है कि उत्तर देने वाला अपना तर्क न दे पाया हो, या शिक्षक द्वारा दी गई व्याख्या को सही प्रकार से न समझ गया हो, या फिर भी हो सकता है कि जिस रूप में उसके समक्ष तथ्य प्रस्तुत किए गए उन्हीं में कोई कमी रह गई हो। हो सकता है कि भौतिक विज्ञान के सहज नियमों को समझने में ही कोई भूल हुई हो।
प्रश्न 1. गलत जवाब को रोचक क्यों कहा गया है?
(अ) गलत जवाब रोचक ही होते हैं
(ब) गलत जवाब प्रश्नकर्ता को सोचने के लिए प्रेरित कर सकते हैं
(स) गलत जवाब में बेतुकी बातें होती हैं
(द) गलत जवाब पर हँसने को मिलता है
प्रश्न 2. लेखक ने अपने और अपने विद्यार्थियों के गलत जवाब से क्या सीखा?
(अ) लोगों के सोचने के तरीके अलग-अलग होते हैं
(ब) सवालों के सही जवाब
(स) लोग गलत जवाब देकर रोमांच महसूस करते हैं
(द) गलत जवाब देने से रोमांच समाप्त हो जाता है
प्रश्न 3. कला-संकाय के छात्रों को विज्ञान की परीक्षाएँ उतनी रोमांचक नहीं लगती थीं, क्योंकि-
(अ) विज्ञान की परीक्षाओं में चुनौतीपूर्ण प्रश्न होते हैं
(ब) विज्ञान के सभी सवालों के जवाब सुनिश्चित है
(स) विज्ञान की परीक्षाओं में अच्छे सवाल नहीं होते थे
(द) विज्ञान की परीक्षाएँ अनुमान लगाने का अवसर नहीं देती क्योंकि उसके जवाब तयशुदा है
प्रश्न 4. अनुच्छेद के आधार पर इनमें से कौनसा कथन गलत है?
(अ) गलत उत्तर से दिमाग में कशमकश होने लगती है
(ब) गलत जवाब बच्चों के दिमाग में चल रही चिन्तन प्रक्रिया को उजागर करने की कोशिश करते हैं
(स) भौतिक विज्ञान के शिक्षक बच्चों से सही जवाब चाहते थे
(द) भौतिक विज्ञान के शिक्षक सही उत्तर के लिए बहुत मेहनत करते थे
प्रश्न 5. गलत जवाब का क्या कारण नहीं हो सकता?
(अ) समझ न आना
(ब) तर्क का अभाव, तथ्यों की सही उपलब्धि
(स) नियमों में कमियाँ
(द) व्याख्या को सही रूप से प्रस्तुत न करना
प्रश्न 6. पाठ में मुख्य रूप से यह कहा गया है कि-
(अ) गलत जवाब की मुख्य जिम्मेदारी बच्चे की है
(ब) गलत जवाब यह बताता है कि बच्चे के दिमाग में क्या चल रहा है
(स) गलत जवाब शिक्षकों को अच्छे लगते हैं
(द) गलत जवाब बच्चों की चिन्तन-प्रक्रिया को कुन्द कर देते हैं
प्रश्न 7. 'विज्ञान' में 'इक' प्रत्यय लगाने से शब्द बनेगा-
(अ) वेज्ञानिक
(ब) विज्ञानिक
(स) वैज्ञानिक
(द) विज्ञानीक
प्रश्न 8. परीक्षा, प्रश्न, गलती शब्द के बहुवचन रूप हैं-
(अ) परीक्षाएँ, प्रश्न, गलतियाँ
(ब) परीक्षाओं, प्रश्नों, गलतियों
(स) परीक्षा, प्रश्न, गलतियों
(द) परीक्षाएँ, प्रश्नों, गलतियाँ
प्रश्न 9. अपनी खुद की और अपने विद्यार्थियों ................. वाक्य में रेखांकित सर्वनाम है।
(अ) निजवाचक सर्वनाम
(ब) पुरुषवाचक सर्वनाम
(स) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
(द) सम्बन्धवाचक सर्वनाम
उत्तर - 1. (ब), 2. (अ), 3. (द), 4. (स), 5. (ब), 6. (ब), 7. (स), 8. (द), 9. (अ)
हिंदी अनुच्छेद/गद्यांश/गद्यावतरण (passage in hindi) संबंधी यह पैराग्राफ यूपीपीसीएस की ओर से आयोजित परीक्षा में पूछा गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें