सोमवार, 23 जनवरी 2023

गणित क्विज - 32

एसएससी, रेलवे, यूपीएससी सहित सभी कॉम्पीटिशन एग्जाम्स के लिए उपयोगी  गणित सवाल और जवाब

1. यदि बेलन की त्रिज्या में 25 प्रतिशत की वृद्धि की जाती है, तो उसकी ऊंचाई में कितने प्रतिशत की कमी की जानी चाहिए ताकि बेलन का आयतन समान रहे?
(अ) 36
(ब) 56
(स) 64
(द) 46

2. एक वस्तु का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य से 20 प्रतिशत अधिक है। यदि वस्तु के अंकित मूल्य पर 5 प्रतिशत की छूट दी गई है, तो लाभ प्रतिशत कितना है?
(अ) 5
(ब) 14
(स) 15
(द) 25

3. यदि A : B = 2 : 5, B : C = 4 : 3 तथा C : D = 2 : 1, तो A : C : D का मान कितना होगा?
(अ) 6 : 5 : 2
(ब) 7 : 20 : 10
(स) 8 : 30 : 15
(द) 16 : 30 : 15

4. एक गेंदबाज द्वारा 5 मैचों में दिए गए औसत रन 45 हैं तथा अन्य मैचों में 15.75 हैं। 9 मैचों में गेंदबाज के द्वारा दिए गए औसत रन कितने हैं?
(अ) 15
(ब) 32
(स) 35
(द) 53.5

5. दूध तथा पानी के 80 लीटर मिश्रण में 10 प्रतिशत दूध है। मिश्रण में पानी के प्रतिशत को 80 प्रतिशत बनाने के लिए कितना दूध (लीटर में) मिलाना पड़ेगा?
(अ) 8
(ब) 9
(स) 10
(द) 12

6. एक बस 21 किमी प्रति घंटा की प्रारंभिक गति से चलना आरंभ करती है तथा उसकी गति में प्रत्येक घंटे में 3 किमी प्रति घंटा की वृद्धि होती है। 252 किमी की दूरी तय करने के लिए वह कितने घंटे का समय लेगी?
(अ) 3
(ब) 5
(स) 8
(द) 10

7. 400 रु की एक राशि दो वर्षों में साधारण ब्याज की दर से 448 रु हो जाती है। समान दर से कितने वर्षों में 550 रु की राशि 682 रु हो जाएगी?
(अ) 2
(ब) 3
(स) 3.5
(द) 4

8. 60 सेमी लम्बी एक जीवा एक वृत्त के केंद्र से 16 सेमी की दूरी पर है। वृत्त की त्रिज्या (सेमी में) क्या है?
(अ) 17
(ब) 34
(स) 51
(द) 68

9. यदि कार बनाने में लगने वाला कुल समय 300 घंटे है, तो रंग तथा ढांचे के लिए कुल कितना समय (घंटों में) लिया गया होगा?
(अ) 99
(ब) 72
(स) 105
(द) 66

10. यदि गद्दियों में लिया गया कुल समय 192 घंटे है, तो शीशे में कितना समय (घंटों में) लिया गया होगा?
(अ) 256
(ब) 352
(स) 416
(द) 278

11. यदि इंजन तथा पहियों में लिया गया कुल समय 127.5 घंटे है, तो क्रमश: ढांचे तथा शीशे में लिए गए समय के बीच का अंतर (घंटों में) कितना होगा?
(अ) 27.5
(ब) 12.5
(स) 40
(द) 35

12. कुल समय का 15 प्रतिशत समय गुणवत्ता परीक्षण में लगाया जाता है तथा यह समय बाकी सभी प्रक्रियाओं के समय में से बराबर लिया जाता है। तो गद्दी तथा शीशे के कुल समय का नया वृत्तखण्ड कोण (डिग्री में) कितना होगा?
(अ) 28.6
(ब) 32.4
(स) 35.8
(द) 31.6

13. 25 मी. की लंबाई और 12 मी. की चौड़ाई के एक आयताकार स्विमिंग पूल में एक समान रूप से झुकती हुई फर्श है। वह अपनी लंबाई के एक छोर पर 2 मी. गहरा है, और दूसरी ओर 3 मी. गहरा है। इस पूल को पूरी तरह से भरने के लिए कितने पानी की आवश्यकता होगी?
(अ) 1500 घन मी.
(ब) 2250 घन मी.
(स) 3000 घन मी.
(द) 750 घन मी.

14. एक कोण अपने पूरक कोण से दोगुना बड़ा है। कोण का माप क्या है?
(अ) 30º
(ब) 90º
(स) 60º
(द) 120º

15. एक समांतर श्रेणी का पहला और आखिरी पद 33 और -57 हैं। यदि श्रृंखला में 16 पद हैं तो योग क्या होगा?
(अ) -135
(ब) -192
(स) -207
(द) -165


उत्तर - गणित क्विज - 32
1. (अ), 2. (ब), 3. (द), 4. (ब), 5. (स), 6. (स), 7. (द), 8. (ब), 9. (स), 10. (अ), 11. (द), 12. (ब), 13. (द), 14. (स), 15. (ब)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें