प्रतियोगी परीक्षाओं में अक्सर राष्ट्रीय पक्षी मोर (National Bird Peacock) से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के साथ ही आम भारतीय नागरिकों को अपने राष्ट्रीय पक्षी मोर के बारे में जानकारी होनी ही चाहिए। यहां हम राष्ट्रीय पक्षी मोर से जुड़े प्रश्न और उनके उत्तर दे रहे हैं। विश्वास है कि ये आपके लिए उपयोगी साबित होंगे।
प्रश्न 1. भारत सरकार ने मोर को राष्ट्रीय पक्षी कब घोषित किया था?
(अ) 22 फरवरी, 1963
(ब) 27 जनवरी, 1963
(स) 26 जनवरी, 1963
(द) 29 फरवरी, 1963
प्रश्न 2. पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अधिसूचना संख्या 25-1/2008-WL-I के तहत मोर को एक बार फिर राष्ट्रीय पक्षी अधिसूचित किया?
(अ) 30 मई, 2011
(ब) 25 मई, 2011
(स) 30 अप्रेल, 2012
(द) 29 जून, 2011
प्रश्न 3. मोर का वैज्ञानिक नाम क्या है?
(अ) Psittaciformes (सिटैसीफॉर्मीज)
(ब) Equus Caballus (एक्वस कैबेलस)
(स) Pavo Cristatus (पावो क्रिस्टेटस)
(द) Passer domesticus (पासर डोमेस्टिकस)
प्रश्न 4. राष्ट्रीय पक्षी मोर को किस अधिनियम के तहत पूर्ण संरक्षण प्राप्त है?
(अ) भारतीय वन्य-जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1963
(ब) भारतीय वन्य-जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972
(स) भारतीय वन्य-जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1971
(द) भारतीय वन्य-जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1983
प्रश्न 5. प्रतिवर्ष 12 नवंबर को किस पक्षी विशेषज्ञ की जयंती पर राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया जाता है?
(अ) प्रदीप बनर्जी
(ब) कैलाश सांखला
(स) डॉ. अंजना गोस्वामी
(द) डॉ. सालिम अली
प्रश्न 6. मोर की मुख्यत: तीन प्रजातियां पाई जाती हैं। वे कौनसी हैं-
(अ) भारतीय मोर, हरा मोर और अफ्रीकी कांगो मोर
(ब) एशियाई मोर, सफेद मोर और अफ्रीकी कांगो मोर
(स) भारतीय मोर, सफेद मोर और नीला मोर
(द) भारतीय मोर, हरा मोर और दक्षिण एशियाई मोर
प्रश्न 7. मौर्य काल के राजकीय चिह्न और सिक्कों पर किस पक्षी के चिह्न मिलते हैं?
(अ) तोता
(ब) मोर
(स) कोयल
(द) बाज
प्रश्न 8. भारत के अलावा मोर किन अन्य दो देशों का राष्ट्रीय पक्षी हैं?
(अ) श्रीलंका और बांग्लादेश
(ब) श्रीलंका और भूटान
(स) म्यांमार और नेपाल
(द) म्यांमार और श्रीलंका
उत्तर-
1. स (26 जनवरी, 1963)
2. अ (30 मई, 2011)
3. स (Pavo Cristatus [पावो क्रिस्टेटस])
4. ब (भारतीय वन्य-जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972)
5. द (डॉ. सालिम अली)
6. अ (भारतीय मोर, हरा मोर और अफ्रीकी कांगो मोर)
7. ब (मोर)
8. द (म्यांमार और श्रीलंका)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें