विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1617 : भारत के संविधान के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों को ध्यान से पढें:कथन 1 : राष्ट्रपति को सहायता और सलाह देने के लिए एक मंत्रि-परिषद् होंगी जिसका प्रधान, प्रधानमंत्री होगा और राष्ट्रपति अपने कृत्यों का निर्वाह करने में ऐसी सलाह के अनुसार कार्य करेगा।
कथन 2 : राष्ट्रपति मंत्रि-परिषद् से ऐसी सलाह पर साधारणतया या अन्यथा पुनर्विचार करने की अपेक्षा कर सकेगा और राष्ट्रपति ऐसे पुनर्विचार के पश्चात् दी गई सलाह के अनुसार कार्य करेगा।
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें:
(अ) केवल कथन 1 सत्य है।
(ब) केवल कथन 2 सत्य है।
(स) कथन 1 और 2 दोनों सत्य हैं।
(द) कथन 1 और 2 दोनों असत्य हैं।
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1656 : अनुच्छेद ........ के तहत संविधान, चुनाव आयोग को संसद और राज्य विधानसभाओं के लिए चुनाव कराने के लिए बाध्य करता है।
(अ) 298
(ब) 324
(स) 330
(द) 312
English Language Questions 1282 : In the given sentence identify the segment which contains the grammatical error.
Scientist have recently announced that a more effective antidote for snakebite venom has been made.
(A) Scientist have
(B) for snakebite venom has been made
(C) that a more effective antidote
(D) recently announced
Reasoning प्रश्न 1606 : रु 504 की धनराशि को क्रमश: 7 : 8 : 9 के अनुपात में तीन व्यक्तियों A, B और C के बीच विभाजित किया जाना है। B और C को कुल कितनी धनराशि प्राप्त होगी?
(अ) रु 268
(ब) रु 317
(स) रु 357
(द) रु 419
गणित प्रश्न 1408. रेखा x = 1 में बिंदु (-1 , 5) का प्रतिबिंब क्या है?
(अ) (3 , -5)
(ब) (-3 , -5)
(स) (3 , 5)
(द) (-3 , 5)
उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1617 : स (कथन 1 और 2 दोनों सत्य हैं।)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1656 : ब (324)
English Language Questions 1282 : A (Scientist have)
Reasoning प्रश्न 1606 : स (रु 357)
गणित प्रश्न 1408 : स ((3 , 5))
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें