बुधवार, 10 मई 2023

गणित क्विज - 34

एसएससी, रेलवे, यूपीएससी सहित सभी कॉम्पीटिशन एग्जाम्स के लिए उपयोगी  गणित सवाल और जवाब

1. एक बल्लेबाज 16वें मैच में 81 रन बनाता है और इस प्रकार प्रति मैच उसका औसत 3 से बढ़ जाता है। 16वें मैच के बाद उसकी औसत क्या है?
(अ) 35
(ब) 34
(स) 33
(द) 36

2. एक विक्रेता 60 रु में 12 केले खरीदता है और 32 रु में 5 केले बेचता है। उसे हुआ लाभ (प्रतिशत में) कितना होगा?
(अ) 28
(ब) 32
(स) 24
(द) 22

3. (91 + 92 + 93 + ........ +110) के बराबर है-
(अ) 4020
(ब) 2010
(स) 6030
(द) 8040

4. x का मान जिसके लिए यह व्यंजक 15x + 4 और 13x - 2 बराबर हो जाते हैं, ............... है।
(अ) -1
(ब) 1
(स) -3
(द) 3

5. यदि (x + y):(x - y) = 11:1, तो (5x + 3y)/(x - 2y) का मान ज्ञात करो।
(अ) 45/4
(ब) 4/45
(स) -45/4
(द) -4/45

6. यदि 2 + 4x < 5 - x/2 और फिर 3x + 3 > 5 - 3x; का मान x क्या है?
(अ) 1
(ब) 2
(स) -2
(द) -1

7. किसी 2 अंकों की संख्या का दहाई अंक इकाई अंक से 7 अधिक है। यदि हम संख्या में 63 घटाए, तो प्राप्त नई संख्या अंकों को अदला-बदली कर बनी है। संख्या का पता लगाएं।
(अ) 81
(ब) 18
(स) 62
(द) 26

8. △DEF, △GHI के समान है। DE की लम्बाई 9 से.मी. है और इसकी संगत भुजा GH की लम्बाई 16 से.मी. है। △DEF और △GHI के क्षेत्रफल का अनुपात ज्ञात करें।
(अ) 3:4
(ब) 9:16
(स) 81:256
(द) 16:9

9. बिंदु (7, -2) और (x, 1) से गुजरने वाली रेखा का ढाल -3/10 है। x का मान ज्ञात करें।
(अ) 4
(ब) 2
(स) -4
(द) -3

10. 2000 से 7000 तक ऐसी कितनी संख्याएं हैं जो पूर्ण वर्ग तथा पूर्ण घन दोनों हैं?
(अ) 0
(ब) 1
(स) 2
(द) 3

11. 3 पुरुष अथवा 4 महिलाएं एक कार्य को 120 दिनों में पूरा कर सकते हैं। 12 पुरुष तथा 16 महिलाएं उसी कार्य को कितने दिनों में पूरा करेंगे?
(अ) 12
(ब) 14
(स) 15
(द) 18

12. यदि एक अर्ध गोले का व्यास 21 से.मी. है, तो अर्ध गोले का आयतन (से.मी.3 में) कितना होगा?
(अ) 2810
(ब) 1250.5
(स) 1725.25
(द) 2425.5

13. 20 प्रतिशत तथा 12 प्रतिशत की दो क्रमिक छूट के बाद एक वस्तु को 16896 रु में बेचा जाता है। वस्तु का अंकित मूल्य (रु. में) क्या है?
(अ) 21500
(ब) 23800
(स) 22000
(द) 24000

14. तीन धावकों की गति का अनुपात 3 : 4 : 6 है। समान दूरी तय करने में उनके द्वारा लिए गए समय का अनुपात क्या होगा?
(अ) 3:4:6
(ब) 6:4:3
(स) 4:3:2
(द) 2:3:5

15. एक मैच में 7 खिलाडिय़ों के द्वारा बनाए गए रनों की औसत 53 है। यदि 6 खिलाडिय़ों के द्वारा बनाए गए रन 121, 40, 26, 56, 37 तथा 48 है, तो 7वें खिलाड़ी ने कितने रन बनाए होंगे?
(अ) 26
(ब) 37
(स) 43
(द) 48


उत्तर - गणित क्विज - 34
1. (द), 2. (अ), 3. (ब), 4. (स), 5. (स), 6. (द), 7. (अ), 8. (स), 9. (द), 10. (ब), 11. (स), 12. (द), 13. (द), 14. (स), 15. (स)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें