शुक्रवार, 9 जून 2023

5वां राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2023 पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने 5वां राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक जारी किया।

राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक में निम्न 6 मापदंडों के आधार पर राज्यों की रैंकिंग निर्धारित की गई है-
1. मानव संसाधन एवं संस्थागत डाटा
2. अनुपालन (Compliance)
3. खाद्य परीक्षण – अवसंरचना एवं निगरानी
4. प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण
5. उपभोक्ता सशक्तीकरण
6. राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक में सुधार


5वें राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक को तीन श्रेणियों में बांटा गया है-
बड़े राज्यों की श्रेणी
प्रथम स्थान - केरल
द्वितीय स्थान - पंजाब
तृतीय स्थान - तमिलनाडु


छोटे राज्यों की श्रेणी
प्रथम स्थान - गोवा
द्वितीय स्थान - मणिपुर
तृतीय स्थान - सिक्किम


केन्द्रशासित प्रदेश श्रेणी
प्रथम स्थान - जम्मू और कश्मीर
द्वितीय स्थान - दिल्ली
तृतीय स्थान - चंडीगढ़

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें