बुधवार, 19 जुलाई 2023

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स-2023 | Henley Passport Index-2023

  • लंदन की इमिग्रेशन कंसल्टेंसी 'हेनले एंड पार्टनर्स' की ओर से हेनले पासपोर्ट इंडेक्स-2023 में भारत 80वें स्थान पर रहा।
  • वर्ष 2022 में भारत का स्थान 87वां था। यानी भारत ने 7 स्थान का सुधार किया है।
  • भारत के पासपोर्ट से भारतीय नागरिक बगैर वीजा 57 देशों की यात्रा कर सकते हैं।
  • हेनले पासपोर्ट इंडेक्स-2023 के अनुसार दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट सिंगापुर का है। जिससे 192 देशों की यात्रा बिना वीजा की जा सकती है।
  • यह स्थान पहले जपाना का था, जापान पिछले पांच वर्षों से लगातार पहले स्थान पर था। लेकिन वर्ष 2023 में जापान तीसरे स्थान पर है।
  • हेनले रैंकिंग प्रतिवर्ष इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के डेटा के आधार पर जारी की जाती है।
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका और रूस क्रमश: 8वें और 49वें स्थान पर है।

दुनिया के पांच सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट

  • सिंगापुर - 1 (192)
  • जर्मनी, इटली और स्पेन - 2 (190)
  • जापान, साउथ कोरिया, ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, फ्रांस, लक्समबर्ग और स्वीडन - 3 (189)
  • ब्रिटेन, नीदरलैंड, डेनमार्क और आयरलैंड - 4 (188)
  • बेल्जियम, चेक रिपब्लिक, माल्टा, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड - 5 (187)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें