शनिवार, 1 जुलाई 2023

गणित क्विज - 35

एसएससी, रेलवे, यूपीएससी सहित सभी कॉम्पीटिशन एग्जाम्स के लिए उपयोगी  गणित सवाल और जवाब

1. मोहित एक पुरानी साइकिल 2700 रु में खरीदता है तथा 500 रु में उसकी मरम्मत पर खर्च करता है। यदि वह साइकिल को 3520 रु में बेचता है, तो उसका लाभ प्रतिशत कितना है?
(अ) 10
(ब) 12.5
(स) 15
(द) 20

2. यदि प्याज का मूल्य 24 रु प्रति किग्रा से 36 रु प्रति किग्रा हो जाता है, तो एक गृहिणी को प्याज की खपत कितने प्रतिशत कम करनी चाहिए ताकि व्यय समान रहे?
(अ) 25
(ब) 33.33
(स) 50
(द) 20

3. एक रेलगाड़ी एक कार से 20 प्रतिशत तेज चलती है। दोनों बिंदु A से एक ही समय पर प्रारंभ करते हैं तथा 180 किमी दूर स्थित बिंदु B पर एक ही समय पर पहुंचते हैं। मार्ग में रेलगाड़ी स्टेशनों पर रुकने के लिए 30 मिनट लेती है। रेलगाड़ी की गति (किमी प्रति घंटा में) क्या है?
(अ) 56
(ब) 66
(स) 72
(द) 80

4. यदि देश का वर्ष 3 में कुल व्यापार 1183 करोड़ डॉलर था, तो उसी वर्ष देश में आयात तथा निर्यात के बीच का अंतर (करोड़ डॉलर में) कितना था?
(अ) 169
(ब) 173
(स) 142
(द) 158

5. वर्ष 2 तथा वर्ष 4 का कुल व्यापार समान है। यदि वर्ष 4 का निर्यात 315 करोड़ डॉलर है, तो वर्ष 2 का आयात (करोड़ डॉलर में) कितना है?
(अ) 306.4
(ब) 309.8
(स) 323.7
(द) 318.5

6. वर्ष 1 का कुल व्यापार वर्ष 5 के कुल व्यापार का दोगुना है। यदि वर्ष 1 का कुल व्यापार 5700 करोड़ डॉलर है, तो वर्ष 1 तथा वर्ष 5 के निर्यात में कितना अंतर (करोड़ डॉलर में) होगा?
(अ) 1835
(ब) 1632
(स) 1368
(द) 1423

7. 5 वर्षों का कुल व्यापार क्रमश: 3800, 3600, 2800, 3900 तथा 5000 करोड़ डॉलर है। क्रमश: औसतन निर्यात तथा औसतन आयात में कितना अंतर (करोड़ डॉलर में) है?
(अ) 60
(ब) -60
(स) -90
(द) 120

8. एक कोण अपने अनुपूरक कोण का 1/3 है। कोण का माप क्या है?
(अ) 45°
(ब) 90°
(स) 135°
(द) 22.5°

9. 700 से 950 (दोनों को मिलाकर) तक ऐसी कितनी संख्याएं हैं जो न तो 3 से न ही 7 से विभाजित होती हैं?
(अ) 107
(ब) 141
(स) 144
(द) 145

10. ए एक कार्य को 20 दिनों में पूरा कर सकता है तथा बी उसी कार्य को 25 दिनों में पूरा कर सकता है। यदि दोनों मिलकर कार्य करें, तो 3 दिनों में कुल कार्य का कितना प्रतिशत कार्य पूरा हो जायेगा?
(अ) 9
(ब) 12
(स) 25
(द) 27

11. एक परिवार के 6 सदस्यों की औसत आयु 20 वर्ष है। यदि नौकर की आयु को शामिल किया जाता है, तो औसत आयु में 25 प्रतिशत की वृद्धि होती है। नौकर की आयु (वर्षों में) क्या है?
(अ) 30
(ब) 35
(स) 50
(द) 55

12. एक वस्तु के क्रय मूल्य का 190 प्रतिशत लाभ होता है। यदि क्रय मूल्य में 10 प्रतिशत की वृद्धि होती है लेकिन विक्रय मूल्य समान रहता है, तो लाभ विक्रय मूल्य का (लगभग) कितना प्रतिशत है?
(अ) 54
(ब) 62
(स) 70
(द) 163

13. 64 और 56 का लघुत्तम समापवर्तक क्या है?
(अ) 448
(ब) 488
(स) 484
(द) 408

14. ए और बी मिलकर एक काम 6.75 दिनों में पूरा करते हैं और ए अकेले वही काम 9 दिनों में पूरा कर सकता है। यदि बी अकेले वही काम करता तो उसे काम पूरा करने में कितने दिन लगेंगे?
(अ) 27
(ब) 18
(स) 24
(द) 21

15. 154 वर्ग से.मी. पृष्ठ क्षेत्रफल वाले गोले का व्यास (से.मी. में) क्या है?
(अ) 3.5
(ब) 14
(स) 10.5
(द) 7


उत्तर - गणित क्विज - 35
1. (अ), 2. (ब), 3. (स), 4. (अ), 5. (द), 6. (ब), 7. (अ), 8. (अ), 9. (स), 10. (द), 11. (द), 12. (ब), 13. (अ), 14. (अ), 15. (द)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें