सोमवार, 18 सितंबर 2023

शांतिनिकेतन यूनेस्को विश्व विरासत स्थल बना

  • यूनेस्को विश्व विरासत स्थलों की सूची में भारत के शांतिनिकेतन को शामिल किया गया है। शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध स्थल है जहां नोबल पुरस्कार विजेता कवि रवींद्रनाथ टैगोर ने एक सदी पहले विश्वभारती का निर्माण किया था। अब भारत में यूनेस्को वल्र्ड हेरिटेज साइट्स की संख्या बढ़कर 41 हो गई है।
  • यूनेस्को के विश्व धरोहर समिति का विस्तारित 45वां सत्र 10 से 25 सितंबर, 2023 तक रियाद (सऊदी अरब) में आयोजित किया जा रहा है। 16 सितंबर, 2023 से नए विरासत स्थलों के नामों को इस लिस्ट में जोड़ा जा रहा है।

शांतिनिकेतन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

  • शांतिनिकेतन की स्थापना वर्ष 1901 में की गई थी। शांतिनिकेतन एक आवासीय विद्यालय और प्राचीन भारतीय परंपराओं पर आधारित कला का केंद्र है। कोलकाता से लगभग 160 किलोमीटर दूर स्थित शांतिनिकेतन की शुरुआत रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेन्द्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित एक आश्रम के रूप में हुई थी।
  • सन् 1921 में शांतिनिकेतन में एक 'विश्व विश्वविद्यालय' की स्थापना की गई, जिसे बाद में 'विश्व भारती' के नाम से मान्यता प्राप्त हुई। 'विश्वभारती' देश का एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय है जिसके कुलाधिपति प्रधानमंत्री हैं।
  • प्रसिद्ध संरक्षण वास्तुकार आभा नारायण लांबा ने शांतिनिकेतन के यूनेस्को नामांकन के लिए डोजियर तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

भारत में वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट:

क्र. सं साइट राज्य
1 आगरा का किला उत्तर प्रदेश
2 अजंता की गुफाएँ महाराष्ट्र
3 एलोरा की गुफाएँ महाराष्ट्र
4 ताज महल उत्तर प्रदेश
5 महाबलीपुरम के स्मारकों का समूह तमिलनाडु
6 सूर्य मंदिर, कोणार्क ओडिशा
7 काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम
8 केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान
9 मानस वन्यजीव अभयारण्य असम
10 गोवा के चर्च और कॉन्वेंट गोवा
11 फ़तेहपुर सीकरी उत्तर प्रदेश
12 हम्पी में स्मारकों का समूह कर्नाटक
13 खजुराहो स्मारक समूह मध्य प्रदेश
14 एलिफेंटा गुफाएँ महाराष्ट्र
15 महान जीवंत चोल मंदिर तमिलनाडु
16 पत्तदकल में स्मारकों का समूह कर्नाटक
17 सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल
18 नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड
19 साँची में बौद्ध स्मारक मध्य प्रदेश
20 हुमायूँ का मकबरा दिल्ली
21 कुतुब मीनार और उसके स्मारक दिल्ली
22 भारत के र्वतीय रेलवे तमिलनाडु
23 बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर बिहार
24 भीमबेटका के शैलाश्रय मध्य प्रदेश
25 चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क गुजरात
26 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस) महाराष्ट्र
27 लाल किला परिसर दिल्ली
28 जंतर मंतर, जयपुर राजस्थान
29 पश्चिमी घाट महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल
30 राजस्थान के पहाड़ी किले राजस्थान
31 ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र हिमाचल प्रदेश
32 रानी-की-वाव (रानी की बावड़ी), पाटन गुजरात
33 नालन्दा महाविहार का पुरातत्व स्थल बिहार
34 कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान सिक्किम
35 ले कोर्बुजि़ए का वास्तुशिल्प कार्य चंडीगढ़
36 अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर गुजरात
37 मुंबई का विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको पहनावा महाराष्ट्र
38 जयपुर शहर राजस्थान
39 धोलावीरा: एक हड़प्पा शहर गुजरात
40 काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर तेलंगाना
41 शांति निकेतन पश्चिम बंगाल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें