शनिवार, 30 दिसंबर 2023

गणित क्विज - 39

एसएससी, रेलवे, यूपीएससी सहित सभी कॉम्पीटिशन एग्जाम्स के लिए उपयोगी  गणित सवाल और जवाब

1. 11 संख्याओं का औसत 7 है। यदि प्रत्येक संख्या दुगुनी हो जाए, तो संख्याओं का नया औसत क्या होगा?
(अ) 3.5
(ब) 7
(स) 10.5
(द) 14

2. एक व्यापारी एक वस्स्तु को 20 प्रतिशत के लाभ पर बेचता है। यदि वह उस वस्तु को 60 प्रतिशत कम दाम पर खरीदता है तथा 90 रु कम पर बेचता है, तो उसे 50 प्रतिशत लाभ होता है। क्रय मूल्य का मान (रु में) कितना है?
(अ) 150
(ब) 200
(स) 250
(द) 300

3. अमित अपनी आय का 20 प्रतिशत स्कूल को दान में दे देता है तथा शेष का 20 प्रतिशत अपने बैंक में जमा कर देता है। यदि उसके पास अब 12800 रु बचे हैं, तो अमित की आय (रु. में) कितनी है?
(अ) 18000
(ब) 20000
(स) 24000
(द) 32000

4. दो गाडिय़ां क्रमश: 43 कि.मी. प्रति घंटा तथा 51 कि.मी. प्रति घंटा की गति से विपरीत दिशा में चल रही हैं। धीमी गति वाली रेलगाड़ी को तेज गति वाली रेलगाड़ी में बैठे व्यक्ति को पार करने में 9 सेकंड लगते हैं। धीमी गति वाली रेलगाड़ी की लम्बाई (मीटर में) कितनी है?
(अ) 235
(ब) 338.4
(स) 470
(द) 940

5. एक निश्चित राशि साधारण ब्याज की दर से दो वर्षों में 918 रु तथा 3.5 वर्षों में 969 रु हो जाती है। ब्याज की दर (प्रतिशत में) क्या है?
(अ) 4
(ब) 5
(स) 6
(द) 8

6. निर्मित किसी कार्य के 2/3 भाग को 18 दिनों में पूरा कर सकती है। कशिश की क्षमता निर्मित से दोगुनी है। कशिश उस कार्य को कितने दिनों में पूरा करेगी?
(अ) 29/4
(ब) 27/2
(स) 31/2
(द) 13/2

7. 30 मीटर लम्बाई तथा 25 मीटर चौड़ाई के एक ताल में 40 पुरुषों ने डुबकी लगाई। यदि एक पुरुष औसतन 5 मी3 पानी को विस्थापित करता है, तो ताल के स्तर में कितनी वृद्धि (से.मी. में) होगी?
(अ) 25
(ब) 26.66
(स) 27.33
(द) 28

8. एक वस्तु का अंकित मूल्य 2375 रु है। एक व्यक्ति इसे 50 प्रतिशत तथा 25 प्रतिशत की दो क्रमिक छूट पर खरीदता है तथा 165 रु उसकी मरम्मत पर खर्च करता है। यदि वह वस्तु को 62.5 प्रतिशत के लाभ पर बेचता है, तो वस्तु का विक्रय मूल्य (रु में) क्या है?
(अ) 1467.6
(ब) 1492.6
(स) 1715.39
(द) 1467.6

9. एक घनाभ की लम्बाई, चौड़ाई तथा ऊंचाई का अनुपात 19 : 11 : 13 है। यदि लम्बाई, ऊंचाई से 30 सेमी अधिक है, तो घनाभ का आयतन (सेमी3 में) कितनी है?
(अ) 81510
(ब) 89665
(स) 195300
(द) 339625

10. 12 खिलाडिय़ों वाले एक दल की औसत आयु 23 वर्ष है। यदि प्रशिक्षक की आयु भी शामिल की जाती है, तो औसत आयु 2 वर्ष बढ़ जाती है। प्रशिक्षक की आयु (वर्षों में) कितनी है?
(अ) 41
(ब) 47
(स) 49
(द) 51

11. एक वस्तु को 30 प्रतिशत तथा 20 प्रतिशत के दो क्रमिक लाभों पर बेचा जाता है। यदि उसका अंतिम विक्रय मूल्य 31200 रु है, तो क्रय मूल्य (रु में) क्या है?
(अ) 15000
(ब) 20000
(स) 22250
(द) 24000

12. एक शहर में पेड़ों की संख्या 17640 है। यदि पेड़ों की संख्या में 5 प्रतिशत की वार्षिक दर से वृद्धि होती है, तो 2 वर्ष पहले पेड़ों की संख्या क्या थी?
(अ) 14000
(ब) 15000
(स) 16000
(द) 19450

13. अमन तथा कपिल क्रमश: दिल्ली तथा ग्वालियर से एक दूसरे की तरफ एक ही समय निकलते हैं। वे मथुरा में मिलते हैं तथा मिलने के बाद वह ग्वालियर तथा दिल्ली पहुंचने में क्रमश: 196 मिनट तथा 225 मिनट लेते हैं। यदि अमन की गति 30 कि.मी. प्रति घंटा है, तो कपिल की गति (किमी/घंटा में) क्या होगी?
(अ) 28
(ब) 30
(स) 225/7
(द) 392/15

14. एक राशि पर 10 वर्ष का सामान्य ब्याज 3130 रु है। यदि 5 वर्ष बाद मूलधन 5 गुना हो जाता है, तो 10 वर्ष के बाद कुल कितना ब्याज (रु में) प्राप्त होगा?
(अ) 6260
(ब) 7825
(स) 9390
(द) 15650

15. अष्टभुज में कितने विकर्ण होते हैं?
(अ) 12
(ब) 14
(स) 20
(द) 24


उत्तर - गणित क्विज - 39
1. (द), 2. (अ), 3. (ब), 4. (अ), 5. (अ), 6. (ब), 7. (ब), 8. (स), 9. (द), 10. (स), 11. (ब), 12. (स), 13. (अ), 14. (स), 15. (स)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें