मंगलवार, 19 मार्च 2024

GKnews Hindi Medium Shorts - 471

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

सिविल सर्विसेज प्रश्न 1819 : संसार का लगभग तीन-चौथाई कोबाल्ट, जो विद्युत् मोटर वाहनों की बैटरी के निर्माण के लिए आवश्यक धातु है, किस देश द्वारा उत्पादित किया जाता है?
(अ) अर्जेन्टीना
(ब) बोत्सवाना
(स) कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो)
(द) कजाखिस्तान

सामान्य ज्ञान प्रश्न 1858 : किस क्रिकेट खिलाड़ी की आत्मकथा का शीर्षक '281 एंड बियॉन्ड' है?
(अ) वीरेंद्र सहवाग
(ब) वी.वी.एस. लक्ष्मण
(स) अनिल कुंबले
(द) जवागल श्रीनाथ

English Language Questions 1484 : The following sentence has been split into four segments. Identify the segment that contains a grammatical error.
Rahul sings / very sweet / when he is / in a good mood.
(A) very sweet
(B) when he is
(C) in a good mood
(D) Rahul sings

Reasoning प्रश्न 1808 : दिए गए संख्या युग्मों में दूसरी संख्या, पहली संख्या पर निश्चित गणितीय संक्रिया/संक्रियाएं करके प्राप्त की गई है। निम्नांकित विकल्पों में दिए गए संख्या युग्मों में से एक को छोड़कर शेष सभी में वही संक्रिया/संक्रियाएं अपनाई गई है/हैं। उस असंगत संख्या युग्म का चयन कीजिए।
(अ) 18 : 72
(ब) 22 : 66
(स) 24 : 96
(द) 25 : 100

गणित प्रश्न 1610. किसी संख्या और संख्या के वर्गमूल के बीच का अंतर 2 है। वह संख्या ............... होगी।
(अ) 1
(ब) 4
(स) 2
(द) 3


उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1819 : स (कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डेमोक्रैटिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो))
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1858 : ब (वी.वी.एस. लक्ष्मण)
English Language Questions 1484 : A (very sweet)
Reasoning प्रश्न 1808 : ब (22 : 66)
गणित प्रश्न 1610 : ब (4)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें