एसएससी, रेलवे, यूपीएससी सहित सभी कॉम्पीटिशन एग्जाम्स के लिए उपयोगी गणित सवाल और जवाब
1. 9 और 90 के बीच सभी संख्याओं का औसत क्या है जो 8 से भाज्य हों?(अ) 53
(ब) 52
(स) 51
(द) 50
2. एक व्यापारी के पास 630 किलोग्राम चावल थे। उसने इसका एक हिस्सा 15 प्रतिशत लाभ तथा बाकी को 8 प्रतिशत लाभ के साथ बेच दिया, ताकि उसे कुल 12 प्रतिशत मुनाफा हो। उसने 8 प्रतिशत लाभ पर कितना चावल (किलोग्राम में) बेचा?
(अ) 270
(ब) 300
(स) 280
(द) 290
3. रुकने वाले स्थानों को छोड़कर, ट्रेन की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा है और रुकने वाले स्थानों सहित, यह 50 किलोमीटर प्रतिघंटा है। ट्रेन प्रत्येक घंटे कितने मिनट के लिए रुकती है?
(अ) 25
(ब) 40
(स) 35
(द) 20
4. दो वर्षों में समान दर पर अर्जित हो सकने वाले साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज क्रमश: 4000 रु और 4180 रु है। ब्याज दर (प्रतिशत प्रति वर्ष) कितनी है?
(अ) 18
(ब) 4.5
(स) 9
(द) 12
5. ए, बी तथा सी किसी कार्य को क्रमश: 10, 12 तथा 15 दिनों में पूरा कर सकते हैं। तीनों ने मिलकर कार्य को आरंभ किया परन्तु 2 दिन के पश्चात ए कार्य छोड़ देता है तथा बी कार्य पूरा होने के 3 दिन पहले कार्य छोड़ देता है। सी शेष कार्य को अकेले ही पूरा करता है। कुल कार्य को पूरा करने में कितने दिन लगे होंगे?
(अ) 5
(ब) 6
(स) 7
(द) 8
6. 1200 को किस छोटी से छोटी संख्या से गुणा करने पर वह एक पूर्ण वर्ग बन जाएगा?
(अ) 2
(ब) 3
(स) 5
(द) 13
7. 7 सेमी व्यास वाले एक ठोस गोले को दो बराबर भागों में काटा जाता है। कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल में कितनी वृद्धि (सेमी² में) होगी?
(अ) 77
(ब) 154
(स) 87
(द) 38.5
8. 23 प्रतिशत की छूट के बाद एक वस्तु को 1848 रु में बेचा जाता है। वस्तु का अंकित मूल्य (रु. में) कितना है?
(अ) 2150
(ब) 2275
(स) 2350
(द) 2400
9. प्रथम 93 प्राकृतिक संख्याओं की औसत कितनी है?
(अ) 45
(ब) 46
(स) 47
(द) 49
10. एक व्यापारी दो वस्तुओं को 400 रु प्रति वस्तु की दर से बेचता है। यदि उसे एक वस्तु पर 15 प्रतिशत का लाभ तथा दूसरी वस्तु पर 15 प्रतिशत की हानि होती है, तो हानि का मान (रु में) कितना होगा?
(अ) 18.41
(ब) 22.14
(स) 20.25
(द) 24.36
11. किसी संख्या का 30 प्रतिशत उसी संख्या के 25 प्रतिशत से 27 अधिक है। संख्या का मान कितना है?
(अ) 540
(ब) 270
(स) 108
(द) 90
12. 37 वृक्षों को एक एक सीधी पंक्ति में इस प्रकार लगाया गया है कि किसी भी दो क्रमागत पेड़ों के बीच की दूरी समान है। एक कार 13वें वृक्ष तक पहुंचने में 20 सेकण्ड लेती है। अंतिम वृक्ष तक पहुंचने में वह कितना समय (सेकण्ड में) और लेगी?
(अ) 36
(ब) 40
(स) 57
(द) 60
13. 9997 x 10003 = ?
(अ) 9999991
(ब) 99999911
(स) 99999991
(द) 9999911
14. ए एक काम को 36 दिनों में कर सकता है और बी उसी काम को 12 दिनों में कर सकता है। अगर वे इस काम को एक साथ मिलकर करते हैं, तो वे कितने दिनों में उसे पूरा करने में सक्षम होंगे?
(अ) 8
(ब) 6
(स) 10
(द) 9
15. उस समचतुर्भुज का क्षेत्रफल (वर्ग सेंटीमीटर में) क्या होगा यदि उसके विकर्णों की लम्बाई 12 सेंटीमीटर और 14 सेंटीमीटर है?
(अ) 42
(ब) 168
(स) 84
(द) 63
उत्तर - गणित क्विज - 40
1. (ब), 2. (अ), 3. (स), 4. (स), 5. (स), 6. (ब), 7. (अ), 8. (द), 9. (स), 10. (अ), 11. (अ), 12. (ब), 13. (स), 14. (द), 15. (स)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें