बुधवार, 24 अप्रैल 2024

GKnews Hindi Medium Shorts - 475

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

सिविल सर्विसेज प्रश्न 1823 : भारत की कनेक्टिविटी परियोजनाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के अधीन पूर्व-पश्चिम गलियारा (कॉरिडोर), डिब्रूगढ़ और सूरत को जोड़ता है।
2. त्रिपक्षीय राजमार्ग मणिपुर में मोरेह को, म्यांमार से होते हुए, थाईलैंड में चियांग माई से जोड़ता है।
3. बांग्लादेश-चीन-भारत-म्यांमार आर्थिक गलियारा (कॉरिडोर) उत्तर प्रदेश में वाराणसी को चीन में कुनमिंग से जोड़ता है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
(अ) केवल एक
(ब) केवल दो
(स) सभी तीन
(द) कोई भी नहीं

सामान्य ज्ञान प्रश्न 1862 : भारतीय संविधान की कौनसी अनुसूची संघ, राज्य और समवर्ती सूची के संदर्भ में केंद्र और राज्य के बीच शक्तियों को विभाजित करती है?
(अ) तीसरी अनुसूची
(ब) सातवीं अनुसूची
(स) पांचवी अनुसूची
(द) नौवीं अनुसूची

English Language Questions 1488 : Select the INCORRECTLY spelt word.
(A) Laxuryous
(B) Innocent
(C) Zealous
(D) Judicial

Reasoning प्रश्न 1812 : उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए शब्दों के उस सही क्रम का निरूपण करता है जैसे कि वे एक अंग्रेजी शब्दकोश में दिखाई देंगे।
1. Sanitization
2. Sanctuary
3. Salvation
4. Salmon
5. Salesman
(अ) 4,3,2,1,5
(ब) 4,5,3,2,1
(स) 5,3,4,1,2
(द) 5,4,3,2,1

गणित प्रश्न 1614. यदि एक आयत की लंबाई और चौड़ाई में क्रमश: 15% और 20% की वृद्धि की जाती है, तो आयत के क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?
(अ) 48%
(ब) 36%
(स) 32%
(द) 38%


उत्तर:-
सिविल सर्विसेज प्रश्न 1823 : द (कोई भी नहीं)
सामान्य ज्ञान प्रश्न 1862 : ब (सातवीं अनुसूची)
English Language Questions 1488 : A (Laxuryous)
Reasoning प्रश्न 1812 : द (5,4,3,2,1)
गणित प्रश्न 1614 : द (38%)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें